प्रदेश की बड़ी खबरें

Wife Shot Dead : रोहतक में ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को मौत के घाट उतार दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Wife Shot Dead : प्रदेश के जिला राेहतक में अपनी ही पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जी हां, रोहतक के बलियाना गांव में पति ने पत्नी को गोली मार दी। इस पर अन्य परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल लाए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Wife Shot Dead : 2010 में हुुआ था विवाह

जानकारी के अनुसार पिलाना गांव निवासी अतुल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई-बहन हैं। उनकी बहन मोनिका की शादी 2010 में झज्जर के गांव कौंदरावाली निवासी विनोद के साथ हुई थी। बहन मोनिका के साथ उसका जीजा, जेठ और देवर अक्सर ही झगड़ा करते थे। इसी कारण वह काफी परेशान थी और इसी कारण गांव बलियाना में किराए के मकान में रहती थी।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

29 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बहन मोनिका को गोली मारकर हत्या कर दी गई है, यह सुनते ही पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BJP Candidates List : आज भी भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं होगी : बड़ोली

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts