प्रदेश की बड़ी खबरें

Mahilpal Dhanda : प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में बहेगी विकास की बयार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahilpal Dhanda : पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर विकास को चुना है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नायब सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और समान रूप से प्रदेश के कोने-कोने में विकास कार्य करवाए जाएंगे। विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। नायब सैनी एक बार फिर गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Mahilpal Dhanda : जनता ने कए बार फिर अपना आशीर्वाद भाजपा को दिया

पंचकूला स्थित पंचकमल में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे। नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर विधायक महिपाल ढांडा ने बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सबका सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम किया है। भाजपा की नीतियां जनता की पसंद बन चुकी हैं। यही वजह है कि जनता ने कए बार फिर अपना आशीर्वाद भाजपा को दिया है।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश की जनता में भारी उत्साह

पिछले दस सालों में प्रदेश में विकास की गंगा बही है और नायब सरकार के दो महीने में अनेकों हितकारी निर्णय लिए गए हैं और अब एक बार फिर मुख्यमंत्री बनकर नायब सैनी दिन-रात जनता की सेवा को तत्पर रहेंगे। 17 अक्टूबर को पंचकूला स्थित सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंट में आयोजित होने वाले अपने जनप्रिय मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश की जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पानीपत से भी इस समारोह में भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Nayab Cabinet : मुख्यमंत्री पद तो नहीं, क्या अनिल विज नायब कैबिनेट से भी …

Rabi Crop MSP: किसानों को दिवाली का बड़ा तोहफा, इन 6 फसलों पर सरकार ने बढ़ाई MSP

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Panipat Crime News : बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 25 बाइक बरामद

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता सीआईए…

2 hours ago

Nayab Cabinet : मुख्यमंत्री पद तो नहीं, क्या अनिल विज नायब कैबिनेट से भी …

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Singh Saini : हरियाणा में नए सीएम के नाम…

3 hours ago

Rabi Crop MSP: किसानों को दिवाली का बड़ा तोहफा, इन 6 फसलों पर सरकार ने बढ़ाई MSP

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rabi Crop MSP: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले देश…

3 hours ago

Nayab Singh Saini : मैंने संकल्प लिया था शपथ बाद में…, पहले 24 हजार युवाओं को दूंगा ज्वाइनिंग

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Singh Saini : हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी…

3 hours ago