होम / Panipat Crime News : हत्या के इरादे से बेटे ने मां को लकड़ी काटने वाली मशीन से काट डाला, महिला की हालत गंभीर 

Panipat Crime News : हत्या के इरादे से बेटे ने मां को लकड़ी काटने वाली मशीन से काट डाला, महिला की हालत गंभीर 

• LAST UPDATED : July 25, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत जिला के गांव बराना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने मकान बंटवारे के विवाद के चलते अपनी मां को लकड़ी काटने वाली मशीन से काट डाला। घटना के बाद पीड़िता को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Panipat Crime News : बिना किसी बात के करता रहता है झगड़ा

जानकारी मुताबिक सेक्टर 13-17 थाने में दी शिकायत में सलीम ने बताया कि वह बराना गांव का रहने वाला है। उसका छोटा भाई मौसमी है। वह अक्सर उससे बिना किसी बात के झगड़ा करता रहता है। कभी घर के बंटवारे को लेकर तो कभी पैसों लेकर। मां राजकली को 30 लाख रुपए की मांग करता है। इसी के चलते 23 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे मौसमी ने फिर झगड़ा किया।

मशीन से उसकी मां की कमर कट गई

इस झगड़े में मौसमी और उसका बेटा असलम उर्फ मित्ता घर में घुस आए। यहां उन्होंने उसे जान से मारने की नीयत से लकड़ी काटने वाली इंजन मशीन से हमला कर दिया। मशीन से उसकी मां की कमर कट गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

हत्या करने के इरादे से किया हमला

23 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे मौसमी और उसका बेटा असलम उर्फ मित्ता घर में घुस आए। उसकी मां राजकली (पीड़िता) से झगड़ा करने लगे। दोनों कहने लगे कि वह मकान का बंटवारा करना चाहते हैं। लेकिन बंटवारे के लिए राजकली ने उन्हें साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों राजकली के साथ हाथापाई करने लगे। इस झगड़े में मौसमी ने राजकली को मारने की इच्छा से लकड़ी काटने वाली इंजन मशीन से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मां की कमर कट गई।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बारे में सलीम ने पुलिस को बता दिया। शिकायत में यह बताया गया है कि आरोपी पिछले कई दिनों से राजकली के साथ मारपीट भी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : MP Kumari Selja : हरियाणा के शहरों की बदहाली पर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा

यह भी पढ़ें : Former Health Minister Anil Vij : राजनीति में हर समय टेंस मूमेंट ही नहीं होने चाहिए, थोड़े लाईट मूमेंट भी होने चाहिए : अनिल विज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox