इंडिया न्यूज, नारनौल।
Woman Commits Suicide With 3 Childrens In Narnaul नारनौल के गांव दुबलाना (dublana) में आज एक बड़ा दुखद मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने बच्चों को कुएं में फेंककर खुद भी आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने 3 बच्चों सहित पानी के टैंक में कूदकर सुसाइड कर लिया। बता दें कि इन बच्चों में 8 माह की बच्ची, 2 वर्ष का लड़का और 4 साल का लड़का शामिल है। वहीं जैसे ही इस बारे में मालूम हुआ तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रामसेवक (30) और उसकी पत्नी सावित्री (28) निवासी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी गांव दुबलाना में कुछ माह से रह रहे थे। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी झगड़े के कारण महिला ने अपने बच्चे उर्मिला (8 माह), मयंक (2) तथा नीरज (4) को घर के टैंक में डाल दिया। इसके बाद स्वयं भी कूद गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने एक के बाद एक सभी चारों शवों को बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का…
Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…
MP Naveen Jindal: 'हिंसा निंदनीय है...', MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के…