होम / Nuh News : आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस के साथ महिलाओं ने की ऐसी हरकत कि जानकर रह जाएंगे दंग, 5 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज 

Nuh News : आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस के साथ महिलाओं ने की ऐसी हरकत कि जानकर रह जाएंगे दंग, 5 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज 

BY: • LAST UPDATED : February 2, 2025
  • पुलिस की मुखबिरी के शक पर बडवा गांव के सरपंच के घर पर आरोपी पक्ष ने किया हमला
  • आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लेकर बनाते रील
  • नूंह पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने गई तब पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को भी छुड़वाया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh News : हरियाणा के नूंह जिले में आरोपियों के खिलाफ पहले से ही गौ हत्या, चोरी, अवैध हथियार रखने वो नूंह हिंसा मामले के करीब अलग अलग जिले में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। रोजकमेव थाने पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया। जिले में पुलिस को मुखबिरी करने के शक में आरोपी पक्ष  द्वारा बडवा गांव के सरपंच के घर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं झगड़े के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर आरोपी को भी छुड़वा लिया।

Nuh News : लोगों ने पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया

बता दें कि पुलिस कर्मचारियों को एक केस में संलिप्त आरोपी को पकड़ना उस समय भारी पड़ गया, जब गांव की कुछ महिलाओं और लोगों ने पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया और लात घूंसों से पिटाई कर आरोपी को छुड़ा ले गए। पुलिस ने एक महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 31 जनवरी की रात करीब 11 बजे पुलिस की एक टीम गांव बड़वा में झगड़े के एक मुकदमे में संलिप्त आरोपी सफी को पकड़ने लिए गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी को गांव में पहुंचकर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस आरोपी सफी से पूछताछ ही कर रही थी, इतने में ही 5 से 6 लोग झुंड बनाकर वहां आ गए और आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने लगे।

पुलिस ने रोकना चाहा तो उन्होंने अपनी महिलाओं को आगे कर दिया

जब आरोपियों को पुलिस ने रोकना चाहा तो उन्होंने अपनी महिलाओं को आगे कर दिया। जिसके बाद महिलाएं पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करने लगी इस दौरान पुलिस आरोपी सफी से पूछताछ ही कर रही थी, इतने में ही 5 से 6 लोग झुंड बनाकर वहां आ गए और आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने लगे। जब आरोपियों को पुलिस ने रोकना चाहा तो उन्होंने अपनी महिलाओं को आगे कर दिया। जिसके बाद महिलाएं पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करने लगी। पुलिस जवान की वर्दी को भी फाड़ दिया।

पुलिस कर्मचारी को धक्का देते हुए लात घुसे मारे

डायल 112 पर तैनात हेमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी को धक्का देते हुए लात घुसे मारे। इस दौरान उनकी वर्दी को भी फाड़ दिया। सभी आरोपियों ने मिलकर सफी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया। आरोपियों को काफी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके और सफी को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जुबेर, साहूकार उर्फ फारुख, फारुख, जिलशाद और जुबेदा पत्नी फारुख के खिलाफ सरकारी काम में बंधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Union Budget 2025-26 पर सैलजा का बयान – हरियाणा की झोली रह गई खाली, रेल बजट ने हरियाणा के अरमानों पर फिर फेरा पानी, किसानों को मिला धोखा 

Bhupinder Singh Hooda ने केंद्रीय बजट में टैक्स राहत का किया स्वागत, लेकिन पूरे बजट में किसान और हरियाणा का नाम ही नहीं 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT