होम / Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज में महिलाए आज दोपहर 12 बजे से अगले 36 घंटे तक कर सकेंगी फ्री यात्रा

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज में महिलाए आज दोपहर 12 बजे से अगले 36 घंटे तक कर सकेंगी फ्री यात्रा

• LAST UPDATED : August 10, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Raksha Bandhan): भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर हरियाणा सरकार का महिलाओं और बहनों को तोहफा दिया हैं। सरकार ने रोडवेज ने 36 घंटे के लिए फ्री बस सेवा दी है। ये फ्री बस सेवा आज दोपहर 12 बजे से लेकर 11 अगस्त की रात 12 बजे तक दी जाएगी। महिलाओं के साथ 15 साल तक का बच्चा भी फ्री में यात्रा कर सकता है।

रोडवेज कर्मचारियों की कमी के कारण इनकी छुट्टी भी रद कर दी गई है, ताकि बहनों और महिलाओं को यात्रा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। रोडवेज अंबाला डिपो के इंचार्ज अजीत ने कहा है कि सरकार के आदेश के बाद उनका विभाग रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूरी तरह से तैयार है। बताया गया है कि अंबाला जिले की 150 बसों को इस पावन त्यौहार के लिए तैयार कर दिया गया है।

भीड़भाड़ वाले रूट पर स्पेशल सेवा

बता दें कि परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए ज्यादा भीड़भाड़ वोले संभावित रूटों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है, जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा हो सकती है। इन रूट पर स्पेशल बसें भी चलाई जाएंगी।

राज्य सरकार ने परिवहन में फ्री यात्रा देने का निर्णय पिछले कई सालों की तरह इस बार भी लिया है। जब रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा करवाई जाती है।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: भारत को हॉकी में मिले सिल्वर मेडल को लेकर खुशी का माहौल

यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga Campaign : हरियाणा में 60 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox