प्रदेश की बड़ी खबरें

Women Reservation Bill: भाजपा नेता बबीता फोगाट ने महिला आरक्षण बिल को लेकर देश के प्रधानमंत्री का जताया आभार

India News (इंडिया न्यूज़), Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन बिल पेश करने को लेकर रेसलर और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए ऐतिहासिक अवसर बताया है, वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि महिला विरोधी है। कांग्रेस के नेताओं की सोच बयां करती है कि महिलाओं के प्रति किस प्रकार की सोच रखते हैं। आज महिलाएं गर्व कर रही है कि संसद में उनकी आधी आबादी कि भागीदारी हो गई है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर बोली बबीता फोगाट

नए संसद भवन में पहले ही दिन महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने पर बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने बिल पेश करने को ऐतिहासिक अवसर बताया है, उन्होंने कहा है कि इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का उन्हें मौका मिला और वह सौभाग्यशाली है, वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि गणेश चतुर्थी के दिन पहले बिल शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया, इसीलिए यह अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन और अवसर है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री का जितनी बार आभार प्रकट करें वह काम होगा।

कांग्रेस पार्टी रही है महिला विरोधी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस से महिला विरोधी है, वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि बिल पेश करने के दौरान राहुल गांधी उठकर चले गए, वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस के किसी भी नेता ने महिला आरक्षण बिल को लेकर अपना समर्थन नहीं दिया, वही बिल के बाद कांग्रेस की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जिस प्रकार से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी इससे कांग्रेस महिला विरोधी नजर आती है, वही देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के प्रति भी कांग्रेस के एक नेता द्वारा नेगेटिव बयान दिया गया था। इस प्रकार कांग्रेस के नेताओं की सोच बयां करती है कि महिलाओं के प्रति किस प्रकार की सोच रखते हैं..

PM मोदी ने लिया ऐतिहासिक निर्णय

एक बार फिर बबीता फोगाट ने देश के प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री कि सराहना करते हुए कहा है कि मोदी केवल बोलते ही नहीं, महिला सशक्तिकरण की बात ही नहीं करते बल्कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ महिलाओं के सम्मान और उनके हक दिलाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हैं। महिलाओं क़े आरक्षण की तरफ से आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया था, वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि चाहे तीन तलाक हो या फिर उज्ज्वला योजना हो, वहीं महिला आरक्षण बिल की बात हो।

संसद में महिलाएं देंगी योगदान

देश क़े प्रधानमंत्री की कार्यशैली दिखाती है कि देश के प्रधानमंत्री जो बोलते हैं वह कार्य तो करते ही हैं, और जो नहीं बोलते तो वह कार्य महिलाओं क़े लिए वे करके दिखा देते हैं। बबीता फोगात ने कहा है कि आज महिलाएं गर्व कर रही है कि संसद में उनकी आधी आबादी कि भागीदारी हो गई है। घर चलाने वाली महिलाएं आज देश की संसद और देश निर्माण में अपना सहयोग देगी।

यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut on Jawan Movie : कंगना रनौत ने की शाहरुख की तारीफ, कहा ‘आपकी लगन, मेहनत और विनम्रता को नमन’

यह भी पढ़ें : Sukhee Movie Release Date : शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को होगी प्रदर्शित

यह भी पढ़ें : Sanjay Dutt First Punjabi Film : संजय दत्त करने जा रहे गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपनी पहली पंजाबी फिल्म

News Desk

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago