World Wetland Day पृथ्वी और पानी दोनों का संरक्षण जरूरी: मनोहर लाल

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम।
World Wetland Day हरियाणा के जिला गुरुग्राम के सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में वर्ल्ड वेटलेंड डे (World Wetland Day) मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल (cm manohar lal) ने भी शिरकत की। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वेटलेंड को बचाने की शपथ दिलाई। भूपेंद्र यादव ने कहा कि नजफगढ़ में सेम की समस्या है। जिसे दिल्ली सरकार और पर्यावरण विभाग के अधिकारी खत्म करेंगे। साथ ही हरियाणा सरकार के साथ मिलकर इस क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।

आज विशेष संकल्प लेने का दिवस (World Wetland Day)

कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज विशेष संकल्प लेने का दिवस है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में सभी का निवास है। हमारे इर्द-गिर्द, वन्य प्राणी, जिनसे अगर हम समन्वय करके चलेंगे तो जीवन संभव होगा। पृथ्वी हमारी है। इसलिए वेटलेंड दिवस पर पृथ्वी और पानी दोनों का संरक्षण करना हम सभी के लिए जरूरी है।

Sultanpur में हर वर्ष चहचहाती हैं 100 से अधिक प्रजातियां (World Wetland Day)

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सुल्तानपुर और भिंडावास लेक में हजारों पक्षी अन्य देशों से यहा आते हैं। सुल्तानपुर में यहां 100 से अधिक प्रजातियां हर वर्ष पहुंचती हैं। दूसरा वेटलेंड भिंडावास में 80 से अधिक प्रजातियां आती हैं।

पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देंगे

सीएम ने कहा कि दोनों लेक के आसपास के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। इसलिए आसपास के सभी गांवों को सहभागी बनाया जाएगा। पर्यटकों को उनके घरों में ही ठहराया जाएगा और ग्रामीण सांस्कृतिक पहलुओं का दर्शन करवाया जाएगा।

75 साल के अधिक आयु वाले पेड़ का सरंक्षण करने पर मिलेगी पेंशन

वेटलेंड दिवस पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में लगने वाले पेड़ों का नाम आक्सीवन नाम रखा जाएगा। 75 वर्ष की आयु के ऊपर के पेड़ का जो भी संरक्षण कर रहा है, उसे 2500 रुपए सालाना पेंशन मिलेगी।

Also Read: PM Modi On Budget अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाएंगे

Read Also : India Corona Update Today देश में कोरोना के थम रहे केस, मौत का आंकड़ा बढ़ा

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago