India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat : हरियाणा कांग्रेस प्रकोष्ट के रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक गांव पिंडारा में प्रदेशाध्यक्ष महावीर मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पांचों विधानसभा के अध्यक्षों ने भी भाग लिया। सबसे पहले राजपाल राठी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद को लेकर नियुक्ति का पत्र दिया गया। राठी पहलवान विनेश फोगाट के ससुर हैं व पहलवान सोमबीर राठी के के पिता है आर्मी से रिटायर हैं।
उसके बाद जुलाना व जींद के पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र भी दिए नियुक्ति पत्र सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के भाई डा. सुशील ने वितरित किए। बैठक में आगे विधानसभा के चुनाव के बारे में रूपरेखा तैयार की गई और सभी सदस्यों के सुझाव लिए गए कि किस प्रकार रिटायर कर्मचारी एक-एक बूथ तक काम करेंगे साथ-साथ ओपीएस पैंशन के बारे में भी प्रकाश डाला और कार्यरत कर्मचारियों का साथ देने बारे भी कहा गया।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष महावीर मलिक, उप प्रधान आजाद सिंह, राजकुमारी श्योराण आदि नेताओं ने अपने विचार रखे। मंच का संचालन जिला प्रधान महासचिव महावीर दहिया ने किया। आठ सितंबर को पहलवान विनेश फोगाट को गांव बख्ताखेड़ा में सम्मानित किया जाएगा। बैठक में दिलबाग रूहिल, ओम सिंह खोखरी, ओमसिंह सांगवान, नरेश अठवाल, धर्मवीर राठी, किताब सिंह भनवाला आदि मौजूद रहे।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…