प्रदेश की बड़ी खबरें

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

  • भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया
  • आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280 मत ही कर सकी हासिल, जमानत हुई जब्त

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Wrestler Vinesh Phogat : कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने चुनाव के रण में सबको पटखनी देते हुए जीत हासिल की है। विनेश फौगाट ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से जीत हासिल की है। जबकि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कविता दलाल केवल 1280 मत ही हासिल कर सकी और उनकी जमानत जब्त हुई।

इनेलो व बसपा के प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र लाठर ने 10152 मत हासिल किए और जजपा से विधायक रहे अमरजीत ढांडा केवल 2477 मत हासिल कर सके। ओलंपिक में मेडल से चूकने के बाद विनेश जब भारत वापस लौटी थी तो उनकी आंखों में आंसू थे। वहीं जुलाना में जीत हासिल करने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उन्हें लोगों ने प्यार दिया और पूरे विधानसभा के लोगों का प्यार मिला। सभी क्षेत्रों के लिए काम करूंगी, जितना हो सके स्पोर्ट्स के लिए भी काम करूंगी।

Wrestler Vinesh Phogat : कांग्रेस का बंटाधार हो जाएगा

विनेश की जीत पर क्या बोले बृजभूषण वहीं विनेश फोगाट के जीतने पर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश फोगाट की जीत तो हो गई है, लेकिन वो जहां कदम रखती हैं उसका सत्यानाश हो जाता है कांग्रेस में गई है, कांग्रेस का बंटाधार हो जाएगा।

हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट के जीतने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ठीक है कोई दिक्कत नहीं है। जहां भी विनेश फोगाट जाती हैं। वहां सत्यानाश होता है और सत्यानाश ही होगा। आगे कुछ बचा नहीं। कांग्रेस में गई कांग्रेस का सत्यानाश हो गया, एग्जिट पोल दिखा रहा था कि कांग्रेस की सरकार बन रही है लेकिन हरियाणा में एग्जिट पोल एकदम गलत साबित हुआ और वहां पर अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

जुलाना विनेश फोगाट का ससुराल

उन्हें नहीं पता था कि वो राजनीति में भी हाथ आजमाएंगी। जब विनेश भारत पहुंची तो सांसद दीपेंद्र हुड्डा उनके रोड शो में साथ रहे। तब से क्यास लगाए जा रहे थे कि विनेश भाजपा ज्वाइन करेंगी। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विनेश कांग्रेस में शामिल हुई और कांग्रेस ने भी उनकी ख्याति को भुनाने के लिए जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया। जुलाना विनेश फोगाट का ससुराल है। प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही विनेश ने यहां चुनाव जनसंपर्क अभियान चलाया। जुलाना की जनता ने जहां विनेश को प्यार दिया वहीं भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को भी प्यार दिया। आखिर में विनेश चुनाव जीतने में कामयाब हुई।

विनेश फौगाट 6015 मत से विनेश ने जीत हासिल की

विनेश को कुल 65080 मत हासिल हुए तो भाजपा प्रत्याशी योगेश को 59065 मत हासिल हुए। जिसके चलते विनेश फौगाट 6015 मत से विनेश ने जीत हासिल की। वहीं कविता दलाल पर भी सबकी नजरें थी। कविता दलाल को केवल 1280 मत ही हासिल हुए और उनकी जमानत भी जब्त हुई। वहीं पहले भाजपा में रहे और फिर इनेलो से चुनाव लड़ रहे डा. सुरेंद्र लाठर भी केवल 10158 मत ही हासिल कर सके। जजपा से विधायक रहे अमरजीत ढांडा दूसरी बार जजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे लेकिन इस बार उन्हें जुलाना की जनता ने प्यार नही दिया और वो केवल 2477 मत ही हासिल कर सके।

यह रहे जुलाना से प्रत्याशी

प्रत्याशी कुल मत जीती

  • कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट   65080 6015
  • भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार 59065
  • इनेलो प्रत्याशी डा. सुरेंद्र लाठर 10158
  • जजपा प्रत्याशी अमरजीत ढांडा 2477
  • आप प्रत्याशी कविता दलाल 1280
  • निर्दलीय बिजेंद्र कुमार 164
  • निर्दलीय प्रेम 117
  • निर्दलीय जसवीर सिंह 90
  • निर्दलीय अमित 76
  • रामरतन 69
  • जोगी सुनील 47
  • इंद्रजीत 46
  • नोटा 202

 

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

 

 

 

 

 

Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

1 hour ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

4 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

5 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

5 hours ago