Rohtak Lok Sabha Congress Candidate Deepender Hooda : पहलवान मैदान में आ गए हैं, अब सीटी बजेगी : दीपेंद्र सिंह हुड्डा 

76
Rohtak Lok Sabha Congress Candidate Deepender Hooda
Rohtak Lok Sabha Congress Candidate Deepender Hooda : पहलवान मैदान में आ गए हैं, अब सीटी बजेगी : दीपेंद्र सिंह हुड्डा 
  • कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम की घोषणा होते ही उन्होंने भाजपा को खुला चैलेंज देने का काम किया 
India News (इंडिया न्यूज) लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार देर रात्रि जारी की गई हरियाणा कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची में दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम सामने आने के बाद वह खुलकर मैदान में सामने आ रहे हैं। सूची में दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम की घोषणा होते ही उन्होंने भाजपा को खुला चैलेंज देने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे एवं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा को चैलेंज देते हुए कहा कि पहलवान मैदान में आ गए हैं। अब सीटी बजेगी।

Rohtak Lok Sabha Congress Candidate Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया

वहीं दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा प्रत्याशियों के विरोध को लेकर लोगों को भी नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा से विरोध से नहीं, बल्कि वोट से बदला लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह भाजपा प्रत्याशियों का विरोध न करें। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने 5 साल में लोगों के काम नहीं किए। वहीं कांग्रेस की रोहतक लोकसभा सीट से टिकट मिलने पर दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

19 साल के राजनीतिक कार्यकाल में काम और आचरण मजबूत रहा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 19 साल के राजनीतिक कार्यकाल में काम और आचरण मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करवा लेती है तो विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में हर वर्ग के हित में विकास कार्य करवाए जाएंगे। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

हर वर्ग में संतुलन बनाकर ही टिकट देने का काम किया

कांग्रेस ने हर वर्ग में संतुलन बनाकर ही टिकट देने का काम किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस-आप गठबंधन सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करवाएगा। दीपेंद्र ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विचार-विमर्श के बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगने वाले नेताओं के बड़े दावे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी का अपना तरीका कुछ अलग ही है।