Yamuna Nagar Accident : बाइक सवार दंपति को ट्रक ने साइड मारी, पति की मौत

94
Yamuna Nagar Accident
बाइक सवार दंपति को ट्रक ने साइड मारी, पति की मौत

India News (इंडिया न्यूज), Yamuna Nagar Accident, चंडीगढ़ : यमुनानगर थाना क्षेत्र में कलानौर के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने साइड मार दी, जिससे दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी चोटिल हो गयी। मृतक की पहचान विकेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपित ट्रक चालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पत्नी रूबी के साथ बाइक पर सवार होकर यमुनानगर से कुरुक्षेत्र जा रहा था

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के गांव धीर माजरा निवासी हितेश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई विकेश कुमार (40) अपनी पत्नी रूबी के साथ बाइक पर सवार हो कर यमुनानगर से कुरुक्षेत्र जा रहा था।  तभी एक ट्रक ने साइड मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दोनों नीचे जा गिरे। हादसे में विकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल में विकेश की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के उझारी हसनपुर निवासी मोहम्मद अकील के रूप में हुई है।

ह भी पढ़ें : CM Saini Allocates Portfolios : नायब सिंह सैनी ने विभागों का क‍िया बंटवारा, कंवर पाल को कृषि व‍िभाग