India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamuna Water Row : देश-प्रदेश में अरविंद केजरीवाल द्वारा दिया जा रहा यमुना पर बयान काफी तूल पकड़ता जा रहा है। केजरीवाल के बयान के कारण उनके जगह-जगह पर पुतले फूंके जा रहे हैं, वहीं इसी बीच पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी उनका अनोखे ढंग से विरोध किया।
जी हां, सोनीपत में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया वहीं शाम होते-होते हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन और बीजेपी जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर के आखिरी यमुना घाट दहिसरा पहुंचे और वहां यमुना का पानी पीकर केजरीवाल के दावों को गलत ठहराया।
यहां आज भी रहते हैं भगवान हनुमान!
बीजेपी नेता राजीव जैन ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि AAP सरकार (AAP Government) जनता को धोखा दे रही है और दिल्ली के वादे पूरे करने में पूरी तरह विफल रही है।
राजीव जैन ने तंज कसा और कहा, “हरियाणा से यमुना में बिल्कुल स्वच्छ जल दिल्ली में प्रवेश करता है जो नहाने और पीने योग्य है लेकिन जब यह दिल्ली से होकर हरियाणा के फरीदाबाद (में प्रवेश करता है, तो पूरी तरह से दूषित हो जाता है।”
वहीं राजीव जैन ने आगे कहा कि दिल्ली में अपनी हार को नजदीक देख अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं। उन्होंने दावा किया कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता AAP को हराकर विकास न करवाने का जवाब देगी। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से मांग की है कि वह केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करे, ताकि हरियाणा की जनता के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को करारा जवाब दिया जा सके।