प्रदेश की बड़ी खबरें

Yamunanagar Poisonous Liquor : जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत

  • फेस्टीवल सीजन में परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

India News (इंडिया न्यूज), Yamunanagar Poisonous Liquor, चंडीगढ़ : हरियाणा में यमुनानगर के गांव मंडेबरी में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार थाना फर्कपुर क्षेत्र के मंडेबरी के 4 लोगों और 2 अन्य की गांव पंजेटो की माजरी में मौत हुई है। मृतकों में मंडेबरी के सुरेश (45), विशाल (27), सोनू (27), सुरेंद्र और पंजेता गांव के स्वर्ण सिंह व मेहरचंद शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार यहां जहरीली शराब पीने के कारण एक ही दिन में 6 लोगों की अकाल मौत हुई है। शराब पीने के बाद उक्त सभी 6 लोगों की हालत काफी बिगड़ गई, जिस पर तुरंत इन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत के समाचार आते ही परिवारों पर फेस्टिवल सीजन में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।

गांव मंडेबरी के आरोपी पर जहरीली शराब बेचने का आरोप

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया खुद मौके पर पहुंचे और सभी तथ्यों को गंभीरता से खंगालने के निर्देश दिए। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्होंने कतई बख्शा नहीं जाएगा। पूनिया ने बताया कि पूरे मामले को शराब के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। मंडेबरी गांव के रॉकी पर जहरीली शराब बेचने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

उल्टियां आने के बाद दिखाई देना हुआ बंद

बता दें कि उक्त लोगों ने जैसे ही शराब पी तो कुछ ही देर बाद उनको खून की उल्टियां आनी शुरू हो गईं और फिर उनकी आंखों की रोशनी चली गई। आनन-फानन में कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई और वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद एक के बाद एक मौत की सूचना आती गई।बताया जा रहा है कि सभी लोगों की मौत के समय एक जैसे लक्ष्ण देखने को मिले।

यह भी पढ़ें : Hooda Attacks Sugarcane Price : गठबंधन सरकार ने गन्ना किसानों के साथ किया भद्दा मजाक : हुड्डा

यह भी पढ़ें : Hathni kund Bairaj : हथिनी कुंड क्षेत्र बनेगा पर्यटन का नया केंद्र : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Air Quality Index : पॉल्यूशन को लेकर हरियाणा, दिल्ली और पंजाब आमने-सामने

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Crime News : नशा तस्कर व सप्लायर गिरफ्तार, 3 किलो 985 ग्राम गांजा बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  Panipat Crime News : सीआईए वन पुलिस टीम पानीपत ने…

19 mins ago

Amit Shah : जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के शासन के दौरान 40,000 लोग मारे गए, आतंकवाद बढ़ा: अमित शाह

पुंछ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा…

55 mins ago

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

भ्रष्टाचार पर होगा वार, बेईमानी नहीं होगी कतई भी स्वीकार भाजपा की तरह विकास की…

1 hour ago