इंडिया न्यूज, Haryana News (Yamunanagar Ravan Dahan Incident) : हरियाणा के जिला यमुनानगर में रावण का जलता पुतला लोगों पर गिर गया जिस कारण लकड़ी उठाने आए कई लोग इसकी चपेट में आ गए। बताया गया है कि लकड़ी निकालने के दौरान 70 फीट का पुतला गिर। जिसके नीचे सात लोग दब गए। वहीं जैसे ही पुतला गिरा तो मैदान में चीख-पुकार मच गई।
घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। लोगों को रोकने का प्रयास कर रहे कई पुलिस कर्मी भी पुतले की चपेट में आने से बच गए। कुल मिलाकर लोगों की लापरवाही ही इस हादसे का कारण रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
वहीं जैसे ही लोग लकड़ी उठाने गए तो पुतला गिरने के बाद तो पूरे ही मैदान में भगदड़ देखी गई। पुतले के नीचे दबने से सरोजनी कॉलोनी सुरेंद्र, पुराना हमीदा का विक्रम, बैंक कॉलोनी निवासी राकेश, बाड़ी माजरा के मोहित और दीपक घायल हो गए।
वहीं बराड़ा में 125 फुट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बराड़ा के दशहरा पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। पूरा मैदान भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। इतनी ही नहीं रोड पर खड़े होकर भी लोग दशहरा पर्व का आनंद लेते नजर आए।
यह भी पढ़ें : Dussehra Festival in Hisar : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें: सीएम
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…