होम / यमुना का बढ़ा जलस्तर, किनारे पर बसे गांवों में बाढ़ का खतरा

यमुना का बढ़ा जलस्तर, किनारे पर बसे गांवों में बाढ़ का खतरा

• LAST UPDATED : August 21, 2020

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: यमुना का जल स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ने से फरीदाबाद के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। खासकर वह किसान जो यमुना नदी से सट कर बसे हुए हैं वहां पर बाढ़ का खतरा अत्यधिक है ऐसे में उन्हें अपनी फसलों की भी चिंता है जो कि ज्यादातर नष्ट हो चुकी है और अब यह किसान टकटकी लगाए यमुना नदी के किनारे बैठे हैं कि अगर यमुना नदी का जलस्तर इसी प्रकार बढ़ता रहा तो 2 से 3 दिन में यहां बाढ़ आ जाएगी और इन्हें यहां से कहीं दूसरी तरफ प्रस्थान करना पड़ेगा जिसमें इन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना होगा।

यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसानों का कहना है कि अभी हाल फिलहाल में उनकी कई फसलों को भारी नुकसान हो चुका है जिसमें उन्होंने अपनी पूंजी भी लगाई थी उसकी भरपाई कैसे होगी और आगे आने वाले दिन में अगर बाढ़ आ जाती है तो इन लोगों को अपना घर भी छोड़ कर यहां से जाना पड़ सकता है। यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ने से किसानों की लाखो रुपये की फसलें तबाह हो गई हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब वे क्या करें और इस स्थिति से कैसे निपटें। इन गरीब और असहाय किसानों का कहना है कि यह फसल उनकी आय का एकमात्र जरिया थी और इस नुकसान से उबर पाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है।

यमुना का जलस्तर बढऩे से  फसलों और यमुना के किनारे रहने वाले लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है  देखना होगा कि प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने के लिए क्या जरूरी दिशा-निर्देश जारी करती हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox