होम / Yoga Festival 2022 योग को जीवन का अंग बनाएं : मनोहर लाल

Yoga Festival 2022 योग को जीवन का अंग बनाएं : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : March 14, 2022

Yoga Festival 2022

विज्ञान भवन में आयोजित योग महोत्सव-2022 को सीएम ने किया संबोधित
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Yoga Festival 2022 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा कि हमें योग को जीवन का अंग बनाना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य करने के लिए समाज के हर वर्ग का आह्वान किया। इस मौके पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी योग को विस्तार दिए जाने की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। मनोहर लाल आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित योग महोत्सव-2022 कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘योग’ निरोगी काया और अविचल मन तथा आत्मा को सात्विक करने का एक अद्भुत जरिया है।

योग से अपने कार्यों में लाएं कुशलता

उन्होंने योग के माध्यम से अपने कार्यों में कुशलता लाने व सामाजिक जीवन में संतुलन लाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने योग को विश्वपटल पर पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। हरियाणा सरकार द्वारा योग के साथ-साथ प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को भी विस्तार दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में योग आयोग का गठन किया गया है। प्रदेशभर में 1 हजार योग व्यायामशालाएं स्थापित की गई हैं। योग शिक्षकों की नियुक्ति की गई हैं। योग शिक्षकों को संख्या 2 हजार तक बढ़ाई जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में 94.5 एकड भू-क्षेत्र पर 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष इकाइयां प्रारंभ करने की प्रक्रिया जारी है। आयुष हैल्थ वेलनैस सेंटर योजना के अंतर्गत आयुर्वेदिक औषद्यालयों को आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है।

Also Read: Covid Cases In India Today देशभर में 2,503 नए केस

Also Read: Share Market 14 March 2022 सेंसेक्स 491 अंक बढ़कर 56,041 पर कर रहा कारोबार

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox