प्रदेश की बड़ी खबरें

Ambala Cantt Railway Station पर ओएचई पोल पर चढ़ा छत्तीसगढ़ का युवक, करंट की चपेट में आया, वीडियो वायरल

  • बुरी तरह से झुलसा युवक चड़ीगढ़ पीजीआई रेफर

India News (इंडिया न्यूज़), Ambala Cantt Railway Station, चंडीगढ़ : अंबाला छावनी में एक युवक द्वारा ओएचई पोल पर चढ़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान जब वह पोल पर चढ़ा हुआ था तो लोगों ने उसे काफी देर तक नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नहीं माना और करंट की चपेट में आकर धड़ाम से नीचे जा गिरा। झुलसी अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

18 साल का है युवक

जी हां, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक युवक अचानक ट्रेन की ओएचई (ओवर हेड वायर) के पोल पर चढ़ गया। इसे आरपीएफ पोस्ट के मुलाजिमों और कई लोगों ने नीचे उतरने को भी बोला लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच ओएचई की चपेट में आ गया और तेज धमाके के साथ वह झूलसी अवस्था में नीचे जा गिरा।

झुलसे युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चांपा गांव निवासी रोहित (18) के रूप में हुई। तुरंत बूरी तरह से झुलसे युवक को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। युवक के ओएचडी पोल पर लटकने और धमाके की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : Haryana BJP-JJP Alliance Crisis LIVE Update : सियासी हलचल, सीएम मनोहर लाल पूरी कैबिनेट सहित दे सकते हैं इस्तीफा

यह भी पढ़ें : Haryana BJP JJP Alliance Crisis : प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा!, नई सरकार का गठन संभव

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

7 mins ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

35 mins ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

52 mins ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

1 hour ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

2 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

2 hours ago