होम / Z Plus Security आखिर डेरामुखी को क्यों मिली

Z Plus Security आखिर डेरामुखी को क्यों मिली

• LAST UPDATED : February 22, 2022

Z Plus Security

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Z Plus Security फरलो पर चल रहे डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को आखिर जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इस बारे में एडीजी सीआईडी की तरफ से रोहतक रेंज के कमिश्नर को लिखे पत्र में बताया गया है कि राम रहीम को खालिस्तानी समर्थित आंतकवादियों से काफी ज्यादा खतरा है, इसी कारण जेल से पहले भी राम रहीम को सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दी हुई थी।

डेरामुखी 27 फरवरी तक है फरलो पर

बता दें कि साध्वी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में राम रहीम फरलो पर सुनारिया जेल से बाहर आया हुआ है और तब से गुरुग्राम डेरे में ही है। अगर फरलो की बात की जाए तो यह 27 फरवरी को पूरी होगी। फरलो के खिलाफ पटियाला के भादसों निवासी परमजीत सिंह सहोली (Paramjit Singh Saholi) ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है

7 फरवरी को दी गई थी फरलो

डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। उसके बाद से ही वह गुरुग्राम के नामचर्चा घर में रह रहा है। इस दौरान वह किसी से भी ज्यादा नहीं मिल रहा। वहीं नामचर्चा घर में जो भी लोग उनसे मिल रहे हैं उनका पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इसके अलावा यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। आसपास के घर के लोगों पर भी आगामी दिनों तक घर की छतों पर आने की पूर्णत: मनाही है।

Also Read: Gurmeet Ram Rahim’s Furlough Case हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को किया तलब

Read More: Anganwadi Workers and Helpers Honorarium 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?
Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर
Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox