Z Plus Security आखिर डेरामुखी को क्यों मिली

Z Plus Security

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Z Plus Security फरलो पर चल रहे डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को आखिर जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इस बारे में एडीजी सीआईडी की तरफ से रोहतक रेंज के कमिश्नर को लिखे पत्र में बताया गया है कि राम रहीम को खालिस्तानी समर्थित आंतकवादियों से काफी ज्यादा खतरा है, इसी कारण जेल से पहले भी राम रहीम को सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दी हुई थी।

डेरामुखी 27 फरवरी तक है फरलो पर

बता दें कि साध्वी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में राम रहीम फरलो पर सुनारिया जेल से बाहर आया हुआ है और तब से गुरुग्राम डेरे में ही है। अगर फरलो की बात की जाए तो यह 27 फरवरी को पूरी होगी। फरलो के खिलाफ पटियाला के भादसों निवासी परमजीत सिंह सहोली (Paramjit Singh Saholi) ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है

7 फरवरी को दी गई थी फरलो

डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। उसके बाद से ही वह गुरुग्राम के नामचर्चा घर में रह रहा है। इस दौरान वह किसी से भी ज्यादा नहीं मिल रहा। वहीं नामचर्चा घर में जो भी लोग उनसे मिल रहे हैं उनका पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इसके अलावा यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। आसपास के घर के लोगों पर भी आगामी दिनों तक घर की छतों पर आने की पूर्णत: मनाही है।

Also Read: Gurmeet Ram Rahim’s Furlough Case हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को किया तलब

Read More: Anganwadi Workers and Helpers Honorarium 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

29 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago