होम / Amazing benefits of Arjun Bark अर्जुन छाल के अद्भुत फायदे

Amazing benefits of Arjun Bark अर्जुन छाल के अद्भुत फायदे

• LAST UPDATED : December 8, 2021

Amazing benefits of Arjun Bark : सदियों से आयुर्वेद में सदाबहार वृक्ष अर्जुन को औषधि के रुप में ही इस्तेमाल किया गया है। आम तौर पर अर्जून की छाल और रस का औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अर्जून नामक बहुगुणी सदाहरित पेड़ की छाल यानि अर्जुन की छाल के फायदे का प्रयोग हार्ट संबंधी बीमारियों में किया जाता हैं। इस पेड़ पर लगने वाले फल और इसकी छाल के औषधीय गुण जान लेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे। अर्जुन के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। यह हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

अर्जुन छाल के फायदे Amazing benefits of Arjun Bark

हमारे आस पास कुछ ऐसी चीजे होती हैं, जिसका इस्तेमाल कई तरह की दवा में किया जाता है। ऐसे ही अर्जुन का पेड़ है। अर्जुन के पेड़ में कई तरह के गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसे दवाइयों में डाला जाता है। अर्जुन के पेड़, फल, पत्तियों और जड़ों को कई बीमारियों को दूर करने के लिये प्रयोग करते हैं। अर्जुन की छाल के सेवन से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है, इसलिये इसे आजमाने में हिचकिचाएं नहीं।

खांसी Amazing benefits of Arjun Bark

अर्जुन की छाल का बारीक पाउडर, ताजे हरे अडूसे के पत्तों के रस में मिलाकर इसे फिर से सुखा लें। ऐसा सात बार करें। इस चूर्ण में शहद मिलाकर खाने से खांसी में राहत मिलती है।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए Amazing benefits of Arjun Bark

जिन लोगों का स्पर्म काउंट कम है उन्हें नियमित तौर पर अगर अर्जुन के छाल के पावडर का काढा पीना चाहिए। साथ ही यह यौन संबन्ध से पैदा होने वाली अनेको बीमारियां, जैसे गोनोरिया आदि को भी जड़ से मिटा देता है।

त्वचा के लिए Amazing benefits of Arjun Bark

त्वचा की कई समस्याओं को खत्म करने में अर्जुन की छाल का असर प्रभावशाली होता है। अर्जुन वृक्ष की छाल, बदाम, हल्दी और कपूर की एक समान मात्रा को पीस कर उबटन की तरह चेहरे पर लगाने से चेहरे के सारे रिंकल्स चले जाते हैं और चेहरे में निखार आता है।

हड्डी को जल्द ही जोड़े Amazing benefits of Arjun Bark

अगर किसी की हड्डी टूट जाए तो, ऐसे में 1 कप दूध में 1 चम्मच अर्जुन के छाल का पावडर मिला कर दिन में तीन बार पियें। इससे हड्डियों में ताकत आती है और जल्द ही हड्डी जुड़ जाती है। आप चाहें तो छाल के पावडर को घी के साथ मिक्स कर के जहां हड्डी टूटी हैं, वहां पर लगा कर बैंडेज बांध सकते हैं।

बढ़ते वजन को कम करने के लिए Amazing benefits of Arjun Bark

आज के समय में लोगों का बढ़ता वजन बहुत समस्या का कारण बन गया है। इसे रोकने के लिए भी अर्जुन की छाल को उपयोग में लाया जा सकता है। यह बात चूहों पर आधारित एनसीबीआई के एक शोध से स्पष्ट होती है। शोध में पाया गया कि अर्जुन की छाल से तैयार कैप्सूल का उपयोग फैट को कम करने में मदद कर सकता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी Amazing benefits of Arjun Bark

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी अर्जुन की छाल लाभकारी साबित हो सकती है। चूहों पर आधारित एनसीबीआइ के एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है। शोध में माना गया कि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड नाम का एक खास रसायन पाया जाता है। इस खास रसायन की उपस्थिति के कारण ही अर्जुन छाल हृदय जोखिमों को दूर रखने में कारगर साबित हो सकती है। यह हाई बीपी और कोलेस्ट्रोल के साथ ही हृदय रोग के कारण होने वाले सीने के दर्द में भी राहत दिलाने का काम कर सकती है।

कान दर्द में दिलाए आराम Amazing benefits of Arjun Bark

कान में दर्द का एक सामान्य कारण बैक्टीरियल इन्फेक्शन को माना जाता है। इस इन्फेक्शन के कारण कान में दर्द की समस्या देखी जा सकती है। इस समस्या से निपटने में अर्जुन की छाल का अर्क उपयोगी हो सकता है। अर्जुन की छाल में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है। इस गुण के कारण यह कान के इन्फेक्शन को दूर करने में यह सहायक साबित हो सकती है।

Amazing benefits of Arjun Bark

Also Read : AUSvENG Ashes LIVE: आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का बारिश की वजह से मैच थमा

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox