होम / Amazing Benefits Of Poppy Seeds : शरीर के लिए खसखस के बहुत फायदेमंद हैं

Amazing Benefits Of Poppy Seeds : शरीर के लिए खसखस के बहुत फायदेमंद हैं

• LAST UPDATED : January 29, 2022

Amazing Benefits Of Poppy Seeds : शरीर के लिए खसखस के बहुत फायदे हैं। इसका इस्तेमाल कब्ज जैसी समस्या से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। खसखस छोटे-छोटे बीजों वाला यह खाद्य पदार्थ कैलोरी, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसका इस्तेमाल आंतरिक स्वास्थ्य के लिए भी किया जा सकता है। तो आईए जानते है कि क्या-क्या होते है खसखस के फायदे।

पाचन में सहायक Amazing Benefits Of Poppy Seeds

पेट संबंधी परेशानियों के लिए खसखस का उपयोग किया जा सकता है। यह खाद्य पदार्थ फाइबर जैसे खास पोषक तत्व से समृद्ध होता है, जो पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे कब्ज व गैस आदि से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इसके अलावा, फाइबर कोलन कैंसर से भी रोकथाम करने का काम कर सकता है। नियमित रूप से किया गया इसका सेवन पेट स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगा।

मुंह के छाले Amazing Benefits Of Poppy Seeds

मुंह में छाले किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं। ये छाले कष्टदायक होते हैं, जो जीभ व होंठ आदि को निशाना बनाते हैं। इससे प्रभावित व्यक्ति को खाने, दांत साफ करने में और बात करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं, खसखस की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पेट की गर्मी को शांत कर मुंह के छालों से आराम दिलाने में मदद कर सकता है। मुंह के छालों पर खसखस के बेहतर प्रभाव पर अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।

नींद में सुधार Amazing Benefits Of Poppy Seeds

नींद की समस्या से परेशान लोग खसखस का इस्तेमाल कर सकते हैं। खसखस का इस्तेमाल अनिद्रा की समस्या के लिए सदियों से किया जा रहा है। हालांकि, यह किस प्रकार यह काम करता है। यहां हम स्पष्ट कर दें कि खसखस को पूरी तरह से साफ करने के बाद ही मार्केट में बेचा जाता है। इसलिए, घरों में इस्तेमाल होने वाली खसखस अफीम रहित होती है।

महिला की प्रजनन क्षमता में सुधार Amazing Benefits Of Poppy Seeds

खसखस के लाभ यहीं समाप्त नहीं होते, इसके प्रयोग से महिला की प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है। पॉपी सिड्स के तेल से फैलोपियन ट्यूब को फ्लश करने से फर्टिलिटी में मदद मिल सकती है। फैलोपियन ट्यूब वो मार्ग होता है, जिससे अंडे अंडाशय से गर्भाशय तक जाते हैं। विटामिन-ई प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार का काम कर सकता है।

प्रजनन काल से गुजर रही महिलाओं को विटामिन-ई युक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। विटामिन-ई से समृद्ध आहार में खसखस का नाम भी शामिल किया गया है। इसलिए, ऐसा माना जा सकता है कि विटामिन-ई के स्रोत के विकल्प के रूप में खसखस का सेवन महिलाओं में प्रजनन क्षमता में सुधार का काम कर सकता है।

Amazing Benefits Of Poppy Seeds

READ ALSO : Amazing Benefits Of Fitkari : चुटकीभर फिटकरी हमारे लिए कैसे फायदेमंद है

READ ALSO : Benefits Of Chikoo चीकू खाने से होगा शारीरिक स्वास्थ्य स्वस्थ

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox