होम / Apple Juice Benefits : सेब का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, डेली डाइट में शामिल करे

Apple Juice Benefits : सेब का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, डेली डाइट में शामिल करे

• LAST UPDATED : April 1, 2023

इंडिया न्यूज़,(Apple Juice Benefits for health): सेब गुणों की खान है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इस फल की एक अलग पहचान बनाते हैं। डॉक्टर भी कहते हैं कि हर व्यक्ति को रोज एक सेब खाना चाहिए। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बीमारी पास भी नहीं लगती। जहां लोग सेब को फल समझकर खाते हैं। वहीं, सेब का जूस भी उतना ही फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेब का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे दैनिक आहार में शामिल कर स्वस्थ रहा जा सकता है।

1. अस्थमा में लाभकारी

अस्थमा रोग सांस संबंधी कॉमन बीमारी है। अस्थमा में सांस लेने की समस्या पैदा हो सकती है। अस्थमैटिक पेशेंट के लिए सेब बहुत फायदा करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं। यह श्वसन तंत्र में सुधार करने का काम करता है।

2. हार्ट के लिए फायदेमंद

दिल को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल का सही होना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करते हैं। इससे हार्ट फिट रहता है।

3. वजन घटाने में कारागर

सेब वजन कम भी करता है। यदि मोटाप से परेशान हैं तो सेब वजन कम करने के लिए हेल्दी विकल्प हो सकता है। पाचन क्रिया को सुधारकर मेटाबॉलिज्म बेहतर करता है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता है। इसके अलावा सेब में ऐसे भी एंजाइम्स पाए जाते हैं, जोकि पेट को काफी देर तक भरा रखते हैं।

4. आंखों के लिए है टॉनिक

सेब आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए टॉनिक का काम करता है। इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से सेब खा रहे हैं तो इससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें : Sidharth Malhotra-Kiara Advani : NMACC लॉन्च इवेंट से सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी ने शेयर की सिजलिंग तस्वीरें

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox