Benefits Of Eating Raisins मुनक्का में छुपा है गुणों का खजाना

Benefits Of Eating Raisins : मुनक्का सेहत के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। जिनके शरीर में खून की कमी होती है, व इसका सेवन कर सकते हैं। मुनक्के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनता है।

आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगो, पेट के रोग, खून की कमी, कमजोरी आदि के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मुनक्का आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ सेहत को कई और तरह से भी फायदा पहुंचाता है। तो आईए जानते है मुनक्का खाने से क्या-क्या फायदे होते है।

ALSO READ : Beetroot face pack for glowing skin स्किन के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद

ह्रदय के लिए Benefits Of Eating Raisins

मुनक्का ह्रदय के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मुनक्का के नियमित सेवन से हार्ट अटैक की समस्या को दूर रखने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास दूध में 8 से 10 मुनक्का उबाल लें। अब इसमें एक चम्मच घी डालकर सुबह शाम पियें। इससे ह्रदय रोगों से आराम मिलता है।

गले की परेशानी के लिए Benefits Of Eating Raisins

हमारे अक्सर गले में परेशानी देखने को मिलती है। गले में खराश या खुश्की और खुजली भी होती रहती है। मुनक्के में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए मुनक्का खाने से गले का हर रोग दूर होता है। रात को मुनक्का भिगो कर सुबह उठकर इनका सेवन करें।

बालों के लिए Benefits Of Eating Raisins

मुनक्का में बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक आयरन पाया जाता है। आयरन की कमी के कारण बाल बेजान और झड़ने शुरू हो जाते हैं। मुनक्का में विटामिन सी बड़ी मात्रा में होता है जो बालों में प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद करता है।

बुखार हो तो मुनक्के का उपयोग Benefits Of Eating Raisins

यह बुखार मे बेहद लाभकारी साबित होता है। मियादी या पुराने बुखार में दस मुनक्का एक अंजीर के साथ सुबह पानी में भिगोकर रख दें। रात्रि में सोने से पूर्व मुनक्का और अंजीर को दूध के साथ उबालें और सेवन करें। ऐसा तीन दिन करें। पुराना बुखार ठीक हो जाएगा।

कब्ज के लिए Benefits Of Eating Raisins

इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है। इसमें मौजूद फाइबर जठरांत्र मार्ग से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। 10 मुनक्का को सुबह दूध में अच्छे से उबालकर दूध को पी लें। इस का एक हफ्ते तक सेवन करें, आप को कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

वजन बढ़ाने में Benefits Of Eating Raisins

हर मेवे की तरह मुनक्का भी वजन बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमे फ्रुक्टोज और ग्लूकोस पाया जाता है जो हमें एनर्जी प्रदान करता है। 10 मुनक्का 5 छुहारे को सुबह शाम दूध में उबाल कर इस का सेवन करें, आप का वजन बढ़ना शुरू हो जायेगा।

बढ़ता है खून Benefits Of Eating Raisins

रात को सोने से पहले 10 मुनक्का पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें दूध के साथ उबाल लें और हल्का ठंडा करके पियें। इसके नियमित सेवन से खून बढ़ता है। अगर आप इसे दूध के साथ नहीं लेना चाहते तो अच्छे से चबा-चबाकर खायें।

एनीमिया में Benefits Of Eating Raisins

मुनक्का खून को बनाने के लिए विटामिन बी काम्प्लेक्स की जरूरत को पूरा करता है। इसके अलावा मुनक्का में भरपूर मात्रा में कॉपर पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। सोते समय लगभग 10 से 12 मुनक्का को धोकर पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह उठकर मुनक्का के बीजों को निकालकर अच्छी तरह से चबाकर खाने से शरीर में खून बढ़ता है।

हड्डियों को मजबूत Benefits Of Eating Raisins

कैल्शियम का भरपूर स्रोत होने के कारण मुनक्का हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसमें बोरान नामक सूक्ष्म पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कैल्शियम सोखने और हड्डियों तक कैल्शियम को पहुँचाने में मदद करता है।

आँखों के लिएBenefits Of Eating Raisins

इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन होता है जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसमें एंटी-आक्सीडेंट गुण होते हैं जो आँखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। मुनक्का को खाने से आँखों की कमजोरी, मांसपेशियों की क्षति, मोतियाबिंद आदि नहीं होते हैं।

Benefits Of Eating Raisins

ALSO READ : Benefits Of Brinjal बैंगन के फायदे

READ ALSO : Benefits of Castor Oil अरंडी का तेल हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Neelima Sargodha

Share
Published by
Neelima Sargodha

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

5 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

6 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

6 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

6 hours ago