Benefits of Eating Stale Bread: बासी रोटी खाने के अद्भुत फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

इंडिया न्यूज,(Benefits of Eating Stale Bread) : हम सभी को घर की बनी गर्मागर्म रोटियां खाना बहुत पसंद होता है। अक्सर आपने अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि बासी रोटी खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है इसलिए वे हमेशा ताजी रोटी खाने की जिद करते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सिर्फ ताजी रोटियां ही खाना पसंद होता है और बासी रोटियों का नाम सुनते ही उन्हें गुस्सा आ जाता है। क्या आप जानते हैं बासी रोटी खाने के हैं कई फायदे? हमारे देश के ग्रामीण इलाकों में आज भी दूध वाली बासी रोटियां बड़े चाव से खाई जाती हैं खासकर गर्मियों में लोग बासी रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं, आइए जानते हैं बासी रोटी खाने से जुड़े कुछ फायदों के बारे में।

एसिडिटी में मिलती है राहत

कई बार कुछ गलत खाने या ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजें खाने से भी एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। ऐसे में बासी रोटी खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एसिडिटी से राहत पाने के लिए सुबह के नाश्ते में दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। इससे एसिडिटी में तो राहत मिलेगी ही साथ ही पेट की अन्य समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी।

ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल

आज लगभग हर चौथे व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की शिकायत है। अगर आप भी इस बीमारी से परेशान हैं तो आपको बासी रोटी को ठंडे दूध के साथ खाना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

वजन बढ़ाने में करे मदद

कुछ लोग कितना भी खा लें या व्यायाम कर लें, न तो उनका वजन बढ़ता है और न ही वे फिट रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए बासी रोटी बहुत फायदेमंद होती है। बासी रोटी में मौजूद फाइबर और प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने और वजन बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं।

यह भी पढ़ें : Protein Rich Paneer Salad Recipe: प्रोटीन से भरपूर पनीर सलाद की आसान रेसिपी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

7 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

17 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

21 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

22 mins ago

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतवानी, पढ़ें पूरी…

46 mins ago