Benefits of Nari Saag नारी के साग के फायदे

Benefits of Nari Saag : सर्दियों का मौसम साग का मौसम होता है। भारत में अलग-अलग जगहों अलग-अलग प्रकार के साग पाए जाते हैं और इन्हें पारंपरिक तरीकों से बनाया और खाया जाता है। ऐसा ही एक साग है नारी का साग। नारी का साग शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नारी का साग के सेवन से शरीर को अधिक स्वस्थ बनाता है। नारी के साग को पानी वाला पालक भी कहते हैं। नारी का साग में कई पोषक तत्व होते हैं, जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है।

नारी के साग में विटामिन ए होता है जो कि आंखों के लिए फायदेमंद है। तो, वहीं इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी हैं जो कि फ्री रेडिकल्स के असर को बेअसर करता है। पर अगर आयुर्वेद की मानें तो, ये बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके अलावा लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी ये बहुत फायदेमंद है।

ALSO READ : Benefits of Nuts मेवे कैसे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करते हैं

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है Benefits of Nari Saag

नारी का साग कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मददगार है। दरअसल, इसमें बीटा-कैरोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। ये पोषक तत्व शरीर में मुक्त कणों को कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं, इस प्रकार कोलेस्ट्रॉल के रूप को आॅक्सीकृत होने से रोकते हैं। दरअसल, ऑक्सीकृत कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसेल्स की दीवारों से चिपक जाता है, जिससे धमनियां ब्लॉक हो सकती हैं।

इससे दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा होता है। इसके अलावा, नारी का साग में पाए जाने वाला फोलेट होमोसिस्टीन नामक एक संभावित खतरनाक रसायन को बदलने में मदद करता है, जो दिल का दौरा या स्ट्रोक का कारण बन सकता है। साथ ही इसका मैग्नीशियम ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखता है जिससे ब्लड सकुर्लेशन सही रहता है और आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

एनीमिया से बचाव Benefits of Nari Saag

जिन लोगों में खून की कमी होती है उन्हें नारी का साग जरूर खाना चाहिए। दरअसल, इसमें आयरन की अच्छी खासी मात्रा होती है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इससे अलावा ये शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को भी दूर करता है। इस तरह ये उन महिलाओं और बच्चों के लिए फायेदमंद है जिनके शरीर में आयरन की कमी है।

पेट के लिए फायदेमंद Benefits of Nari Saag

नारी का साग पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और ये नेचुरल लेक्सटेसिव की तरह काम करता है। जिन लोगों का मेटाबोलिज्म स्लो होता है उनके लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद है। इसका फाइबर मेटाबोलिक रेट को तेज करता है जिससे आप जो भी खाते हैं उसे आसानी से पचा लेते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उमके लिए भी ये बेहद फायदेमंद है और आसानी से पेट साफ करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद Benefits of Nari Saag

नारी का साग डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, नारी के साग से निकलने वाला अर्क शुगर कम करने में मदद करता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद करता है और प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज कंटोल करने में भी मददगार है।

इसके अलावा नारी के साग में विटामिन ए और सी होता है जो कि शरीर में सोडियम की मात्रा को भी कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह से डायबिटीज में दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

मोतियाबिंद की समस्या में कारगर Benefits of Nari Saag

नारी का साग में विटामिन ए, कैरोटिनॉयड और ल्यूटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नारी का साग ग्लूटाथियोन के लेवल को भी बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाती है, जो मोतियाबिंद की समस्या को दूर करने में कारगर होती है।

Benefits of Nari Saag

Also Read : How Cumin Make Us Healthy जीरा कैसे हमें स्वस्थ बनाएं

ALSO READ : Black Gram Make The Body Healthy काले चने बनाएं शरीर को स्वस्थ

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Neelima Sargodha

Share
Published by
Neelima Sargodha

Recent Posts

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को समर्थन

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को…

27 mins ago

Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके से आरोपी हुए फरार

Road Accident: भीषण हादसा! पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर , कई पुलिसकर्मी घायल, मौके…

2 hours ago

CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में बीजेपी का करेंगे समर्थन

CM Yogi in Haryana: आज हरियाणा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, असंध और नरवाना-राय में…

2 hours ago

Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान का रेवाड़ी में AAP के लिए समर्थन मोड, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान का रेवाड़ी में AAP के लिए समर्थन मोड, बीजेपी पर…

3 hours ago

Road Accident: दुर्घटना में घायल हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पेड़ से टकराई कार

Road Accident: दुर्घटना में घायल हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पेड़ से टकराई कार Road…

3 hours ago