गंभीर से गंभीर बिमारियों को करती है दूर, जानिये नीम की पत्तियों से होने वाले फायदों के बारे में

इंडिया न्यूज़, Ambala : पुराने समय से ही नीम को औषधीय गुणों के रूप में उपयोग किया जाता है। आप इसकी ऐंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज के बारे में तो जानते ही होंगे। लगभग सभी चीज़ों में नीम का इस्तेमाल किया जाता है। नीम से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स तैयार किये जाते है। इसका इस्तेमाल हेयर प्रॉडक्ट्स में भी किया जाता है। कुछ लोग नीम के ठंडल की दातून भी करते हैं और आज कल कई टूथपेस्ट्स में भी नीम का इस्तेमाल किया जाता हैं।

कई लोग यह सोचते है की क्या नीम की पत्तियों को खाया भी जा सकता है? वैसे तो आयुर्वेद में नीम को दवा माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि नीम में 130 से ज्यादा बायलॉजिकल ऐक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। तो आईए जानते है नीम से होने वाले फायदों के बारे में –

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए

नीम को कुदरत का वरदान कहा जाता है। इसमें ऐंटी बैक्टीरियल, ऐंटी वायरल गुण होने के साथ साथ ऐंटी ऑक्सीडेंट्स गुण भी मौजूद होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। सेल डैमेज होने से भी रोकते हैं। नीम की ताजी पत्तियों को पीसकर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर रोजाना खाने से गंभीर बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। ज्यादा नीम का सेवन करना आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

स्किन के लिए है फायदेमंद

नीम में ऐंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। इसकी पत्तियों को आप पानी में डालकर नहा सकते हैं। इससे हमारी बॉडी का ब्लड शुद्ध करता है। आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना नीम की पत्तियों का सेवन करने से हमारी बॉडी से टॉक्सिन्स निकलते हैं। अगर आपको ऐक्ने की प्रॉब्लम है तो बाजार में नीम के सिरप उपलब्ध हैं जिन्हें आप स्किन एक्सपर्ट की सलाह से ले सकते हैं।

बालों के लिए है लाभदायक

मार्किट में कई नीम शैम्पू उपलब्ध हैं। जो नीम से बने होने का दावा करते है। आप फ्रेश नीम की पत्तियों को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे डैंड्रफ दूर हो जायेगा और आपके बाल भी हेल्दी हो जायेंगे।

दांतों के लिए फायदेमंद

नीम को ओरल हेल्थ के लिए भी अच्छा माना गया है। इसकी लकड़ी के दातून से दांतों का प्लाक हटता है। ये ऐंटी बैक्टीरियल होने के कारण आपके दांतों में इनफेक्शन होने से बचाता है।

ये भी पढ़े : बच्चों की झूठ बोलने की आदत को ऐसे कर सकते है खत्म, जानिए टिप्स

ये भी पढ़े : जानिये पोहे के जरिये कैसे कर सकते है आप अपना वजन कम

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य

प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत किया तूफानी दौरा India News…

32 mins ago

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?

Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल…

2 hours ago