Decoction of Giloy: इम्युनिटी मजबूत करने के लिए रोजाना पिएं गिलोय का काढ़ा, जानिए रेसिपी

इंडिया न्यूज, (Decoction of Giloy): गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग प्राचीन काल से कई बीमारियों के लिए किया जाता रहा है। इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसलिए सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए लोग गिलोय का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करते हैं। आज हम आपके लिए गिलोय का काढ़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

गिलोय का काढ़ा बनाने की आवश्यक सामग्री

  • 7-8 गिलोय के पत्ते और डंठल
  • 4-5 तुलसी पत्ते
  • 2 इंच का टुकड़ा दालचीनी
  • 1 इंच टुकड़ा अदरक
  • 8-10 काली मिर्च
  • 1 टी स्पून अजवाइन

गिलोय का काढ़ा बनाने की विधि

  1. गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले गिलोय के पत्ते और डंठल लें।
  2. फिर आप इनको साफ पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  3. इसके बाद आप अदरक और काली मिर्च को अच्छी तरह से कूट लें।
  4. फिर आप एक पैन में 2 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  5. इसके बाद आप इस पानी में गिलोय के पत्ते और डंठल डालकर कुछ सेकंड तक पकाएं।
  6. फिर आप इसमें तुलसी पत्ते, अजवाइन, कुटा हुआ अदरक, काली मिर्च और दालचीनी डालें।
  7. इसके बाद आप तेज गैस करके पानी को अच्छी तरह से उबलने दें।
  8. फिर जब ये अच्छे से उबल जाए तो आप गैस को धीमा करके काढ़े को 15 से 20 मिनट तक पकाएं।
  9. इसके बाद जब काढ़ा पककर आधा रह जाए तो आप गैस को बंद कर दें।
  10. अब आपका इम्यूनिटी बूस्टर गिलोय का काढ़ा बनकर तैयार हो चुका है। फिर आप इसको छानकर गर्मागर्म सेवन करें।

यह भी पढ़ें : Benefits of applying olive oil in the navel: जानिए नाभि में जैतून का तेल लगाने के फायदे

यह भी पढ़ें : Film ‘Uunchai’ released on OTT: अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानें डेट

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

1 hour ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

2 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

2 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

5 hours ago