Disadvantages of Eating More Ice Cream: आइए जानते हैं गर्मियों में अधिक आइसक्रीम खाने के नुकसान

135
Disadvantages of Eating More Ice Cream

India News (इंडिया न्यूज),Disadvantages of Eating More Ice Cream, दिल्ली : गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार करने लगा है। जब इतनी गर्मी पड़ती है तो शरीर गर्म होने लगता है। शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। लोग ठंडा रहने के लिए ठंडा पानी पीते हैं या आइसक्रीम खाते हैं। लोग ठंडे पेय पदार्थ पीना भी पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ज्यादा ठंडी होने के चक्कर में एक-दो नहीं बल्कि कई सारी आइसक्रीम खा लेते हैं। अगर आप गर्मियों में इतनी ज्यादा आइसक्रीम खा रहे हैं या फिर खाने के शौकीन हैं तो इसके नुकसान भी जानिए।

मोटापा होना

कई स्टडीज में ये बात सामने आई है कि आइसक्रीम में शुगर और कैलोरी काफी मात्रा में होती है। यह शरीर में बहुत तेजी से फैट बढ़ाने का काम करता है। इससे मोटापा तो आता ही है साथ ही कई अन्य बीमारियों का भी खतरा रहता है। जानकारों का कहना है कि अगर रोजाना 3 से 4 आइसक्रीम खाई जाए तो इससे शरीर को 1000 कैलोरी से ज्यादा कैलोरी मिल जाती है। यह बहुत परेशान करने वाला है।

हार्ट डिसीज होने का खतरा

आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। इससे शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। यहीं से मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। वहीं, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारी होने का भी खतरा रहता है। अगर कोई पहले से ही हाइपरटेंशन का मरीज है तो उसकी परेशानी कई गुना बढ़ सकती है।

डायबिटीक पेशेंट बचकर रहें

जिन लोगों का डायबिटिक लेवल बॉर्डर पर है या फिर डायबिटीज हैं। उन्हें आइसक्रीम नहीं खानी चाहिए। जिनके जेनेटिक डिसऑर्डर बना हुआ है। उन्हें भी आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Ponniyin Selvan 2 : फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

यह भी पढ़ें : Fake Immigration Companies: फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां बनाकर बेरोजगार युवको को ठगने का सिलसला जारी

यह भी पढ़ें : Modi Surname Issue: मोदी सरनेम मामला: राहुल गाँधी ने गुजरात हाई कोर्ट से सजा पर रोक की मांग की, सुनवाई 2 मई को भी जारी रहेगी

Connect With Us : Twitter, Facebook