Donot Do This Work While Installing Money Plant at Home घर में मनी प्लांट लगते वक़्त न करे ये काम

इंडिया न्यूज

Donot Do This Work While Installing Money Plant at Home : घर में मनी प्लांट लगते वक़्त न करे ये काम

अपने घर  में मनी प्लांट  लगाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। कि मनी प्लांट किस दिशा में लगाना चाहिए। लोग घर व ऑफिस में पौधे लगाना पसंद करते हैं। इससे घर या ऑफिस की खूबसूरती बढ़ने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं ज्यादातर लोग मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मनी प्लांट लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इसे लगाने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

Donot Do This Work While Installing Money Plant at Home

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार , मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसे दिशा में भगवान गणेश जी का निवास माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। क्योंकि इस दिशा का कारक ग्रह शुक्र बेल और लता वाले पौधों का भी स्वामी है। इस दिशा में लगा मनी प्लांट बेहद शुभ फल दायक होता है।

मनी प्लांट को सूखने ना दें

सूखा मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लाता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। वास्तु अनुसार, मनी प्लांट सौभाग्य का प्रतीक है। ऐसे में इसे कभी भी सूखने नहीं देने चाहिए। इससे बचने के लिए आप इस पौधे को रोजाना पानी दें।

Donot Do This Work While Installing Money Plant at Home

मनी प्लांट को हमेशा छुपाकर ही रखें

वास्तु व ज्योतिष शास्त्र अनुसार, शुक्र ग्रह समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मनी प्लांट को दूसरों की नजरों से छुपाकर ना रखने से घर की शांति भंग हो सकती है।वास्तु अनुसार, मनी प्लांट पर कभी भी किसी अन्य की नजर नहीं पड़नी चाहिए। माना जाता है कि इससे शुक्र ग्रह क्रोधित हो जाता है।

जल देते समय रखे इस बात का ध्यान

कभी भी रविवार को इस पौधे में जल नहीं देना चाहिए और जल देते समय हमेशा पानी में एक चम्मच दूध मिला दें। ऐसा करने से घर (Home) में सुख आने के साथ पैसों की कमी भी दूर होगी।

Donot Do This Work While Installing Money Plant at Home

किस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट  को ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व में कभी भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के लिए यह दिशा सही नहीं है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में कलेश और आर्थिक तंगी आती है। अगर मनी प्लांट  का पौधा घर के बाहर न लगाकर अंदर लगाया जाय तो ज्यादा लाभ मिलता है।

Donot Do This Work While Installing Money Plant at Home

Also Read: Consume These Healthy Drinks for Good Sleep अच्छी नींद के लिए सेवन करें इन हेल्दी ड्रिंक का

Also Read: Essential Tips For Cumin Flavour and Health जीरा जायका और हैल्थ के लिए जरुरी टिप्स

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

51 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

1 hour ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

2 hours ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

2 hours ago