हेल्थ एंड लाइफस्टाइल

Quick Recovery From Typhoid : टाइफाइड से जल्दी रिकवरी के लिए फॉलो करें ये आसान उपाय 

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Quick Recovery From Typhoid : मौसम में बदलाव होते ही आपको कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने पर व्यक्ति को संक्रमण की वजह से बुखार, सर्दी, गला दर्द और टाइफाइड जैसे रोग हो सकते हैं। यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो भोजन के द्वारा आपको संक्रमित कर सकता है।

साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया इस रोग की वजह होता है। टाइफाइड होने पर व्यक्ति को बार-बार बुखार आता है। कुछ लोगों को उल्टी, जी मिचलाना, खाने की इच्छा न करना और दस्त की समस्या भी हो सकती है। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही डॉक्टर के द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन करें। आगे जानते हैं टाइफाइड को दूर करने के आसान उपाय, जिनसे आपको बुखार में आराम मिलता है।

Quick Recovery From Typhoid : एंटीबायोटिक कोर्स पूरा करें

टाइफाइड बुखार में बैक्टीरिया के प्रभाव को दूर करने के लिए डॉक्टर आपको कुछ दिनों तक एंटीबायोटिक दवाएं लेने की सलाह देते हैं। इस दौरान डॉक्टर रोग की गंभीरता के आधार पर आपको दवाएं दे सकते हैं। यह दवाएं बैक्टीरिया से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज को मजबूत बनाता है।

आराम करें

टाइफाइड बुखार शरीर की एनर्जी को प्रभावित कर सकता है। संक्रमण के बाद शरीर में एनर्जी का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम की आवश्यकता होती है। साथ ही इस दौरान आप ज्यादा थकाने वाला काम न करें। आराम करने से आपकी रिकवरी तेजी से होती है।

संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करें

टाइफाइड होने पर आप एनर्जी को बनाएं रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें। साथ ही, इस बात का ध्यान दें कि डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। इस दौरान आप वेजिटेबल सूप भी पी सकते हैं। इससे आपको एनर्जी मिलती है और रिकवरी में समय कम लगता है।

प्रोबायोटिक्स का सेवन करें

टाइफाइड होने पर बैक्टीरिया पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इससे आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती है। इससे बचने के लिए आप प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप दही को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आंतों को आराम मिलता है और हेल्दी बैक्टीरिया पेट को स्वस्थ रखते हैं।

डॉक्टर से चेकअप कराएं

टाइफाइड बुखार में डॉक्टर आपको कुछ दिनों तक दवाएं लेने की सलाद देते हैं। निश्चित दिनों तक दवा का सेवन करने के बाद आप डॉक्टर से दोबारा चेकअप कराएं। ऐसे में डॉक्टर आपके लक्षणों के आधार पर यह तय करते हैं कि आपको दवाएं बदलने की आवश्यकता है या आप रिकवर हो रहे हैं।

बार-बार बुखार होने पर आप तुरंत डॉक्टर से मिलें

टाइफाइड बुखार में आप खुद से कोई भी दवा न लें। बार-बार बुखार होने पर आप तुरंत डॉक्टर से मिलें। यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है, जिसे आप डॉक्टर की बताई दवा के सेवन से दूर कर सकते हैं। इस दौरान डाइट में आसानी से पचने वाले आहार को शामिल करें। सब्जियों से बनी खिचड़ी, दाल व हल्का आहार को पचाने में पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसके अलावा, आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नींद लें। इससे आपके रिकवरी का समय कम हो जाता है।

Dr. Sheetal Singla on Health : वर्षा ऋतु में बढ़ते हैं वात विकार-खान-पान का रखें ख्याल

Dengue Fever : जानिए ये हैं डेंगू बुखार के लक्षण और उपाय

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

4 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

5 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

5 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

5 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

6 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

6 hours ago