Follow These Tips for Strong Bones मजबूत हड्डियों के लिए अपनाएं ये टिप्स

इंडिया न्यूज

Follow These Tips for Strong Bones : मजबूत हड्डियों के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप बुढ़ापे में भी चाहते हैं मजबूत हड्डियां तो करें इन टिप्स को फॉलो। आज के समय में शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। हड्डियों में होने वाली कमजोरी से कई गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ जाता हैं। इसके लिए हमें खान-पान से लेकर कसरत तक कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत हैं।

Follow These Tips for Strong Bones

आस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं में चलना और बैठना काफी कठिन हो जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हड्डियों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए प्रयास करने की सलाह देते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आहार और जीवनशैली में कुछ बदलाव करने चाहिए।

लाइफ स्टाइल को स्वस्थ रखने के साथ हड्डियों के लिए मुश्किल बढ़ाने वाली आदतों से बचकर, आप बुढ़ापे तक हड्डियों को मजबूत और शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रख सकते हैं। तो आइए जानें हड्डियों कोे मजबूत बनाने के लिए टिप्स

Follow These Tips for Strong Bones

प्रोटीन का अधिक सेवन करना चाहिए

आपको अपनी हड्डियों के कैल्शियम के प्रवाह को बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। अगर आप पर्याप्त प्रोटीन का सेवन नहीं करते तो इससे आपकी हड्डियों का नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि आपको बुढ़ापे में हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए उच्च प्रोटीन आहार लेना चाहिए।

धूम्रपान हैं हानिकारक

धूम्रपान करने से फ्री रेडिकल्स बढ़ते हैं, जो हड्डी की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आपको भी धूम्रपान करने की आदत है तो इससे तुरंत दूरी बना लीजिए, यह सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाता है। धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों की बीमारियां ही नहीं, हड्डियों को भी कमजोर बनाता है।

Follow These Tips for Strong Bones

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल है सेहत के लिए नुकसानदायक

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल लगातार बैठकर आराम-तलबी वाला जीवन व्यतीत करने के चक्कर में लगातार बैठे रहने की आदत हमारी हड्डियों को कमजोर बनाती है। शारीरिक निष्क्रियता बढ़ने से वजन बढ़ता है, जिसके कारण गठिया जैसे रोगों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर बाद उठकर चलना चाहिए। इससे रक्त प्रवाह बना रहता है और हड्डियों से संबंधित जोखिम भी कम हो जाता है।

ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन

ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी खतरा रहता है जो हृदय रोगों को बढ़ावा दे सकती है। भोजन में नमक की कम मात्रा को शामिल करें। पैक्ड चीजों में भी सोडियम अधिक होता है, इसका भी सेवन कम ही करना चाहिए। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम की भी आदत डालें।

कैल्शियम युक्त फूड्स का करें सेवन

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम युक्त फूड्स का उपयोग करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्स, बादाम, मछली, हरी सब्जियां कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

Follow These Tips for Strong Bones

Also Read: Celebration Celebrated For Shahzada Film कार्तिक और कृति सेनन ने शहजादा फिल्म को लेकर मनाया जश्न

Also Read: Healthy Food to Lower Cholesterol कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए हेल्दी फूड

Also Read: Kitchen Tips किचन टिप्स

Also Read: Follow These Tips for Strong Bones मजबूत हड्डियों के लिए अपनाएं ये टिप्स

Connect With Us : Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

2 hours ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

2 hours ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

3 hours ago