लस्सी दें गर्मी में राहत: Give lassi relief in summer

गर्मी का मौसम आते ही कूलिंग इफेक्ट वाले फूड और ड्रिंक्स का दौर बढ़ जाता है, जिनमें से कुछ तो सदियों से प्रचलित देसी रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स की श्रेणी में आते हैं। दही से बनी मीठी लस्सी और काला नमक, भुना जीरा, काली मिर्च व पुदीना पाउडर मिली नमकीन छाछ भी इनमें शामिल हैं।

Give lassi relief in summer: लस्सी को गर्मी के दिनों में बहुत लाभदायक माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के साथ प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम और विटामिन बी-12 जैसे अति आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। पेट को ठीक रखने और आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए छाछ का सेवन किया जा सकता है। कुछ लोगों को मीठी छाछ पसंद होती है आये जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में

कोलेस्ट्रॉल को रखता है कंट्रोल (Give lassi relief in summer)

छाछ में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखकर हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोगों का प्रमुख कारण माना जाता है।

पाचन के लिए बहुत फायदेमंद (Give lassi relief in summer)

खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करना पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। छाछ में विटामिन ए, बी, सी, ई और के होता है और इसका सेवन शरीर के पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है। जिन लोगों में रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होती है, उनलोगों के लिए छाछ का सेवन जरूरी है।

शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में(Give lassi relief in summer)

छाछ पीने से गर्मी से लड़ने और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। छाछ का सेवन करना आपको गर्मी के कारण होने वाले निर्जलीकरण की समस्या से बचाने में काफी मददगार हो सकता है। छाछ में इलेक्ट्रोलाइट्स, विशेष रूप से पोटैशियम और पानी की मात्रा अधिक होती है, जिसका सेवन करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद (Give lassi relief in summer)

हड्डियों की मजबूती बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों के खतरे को कम करने में छाछ का सेवन महत्वपूर्ण हो सकता है। छाछ कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत है, साथ ही इसमें विटामिन-डी भी मौजूद होता है। यह सभी पोषक तत्व इसे हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद बनाते हैं।

छाछ बनाने की सामग्री व विधि (Give lassi relief in summer)

275 ग्राम दही
आधा छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटी चम्मच नमक
200 मिली लीटर पानी

विधि: सबसे पहले दही को मथानी से मथ ले, उसके बाद पानी मिलाकर मथानी से अच्छी तरह फिर मथ ले। अब नमक व भुना जीरा पाउडर मिलाए। उसको अच्छी से मथ ले।आपका स्वादिष्ट नमकीन छाछ (लस्सी) तैयार है। गिलास में निकाले और फ्रीज़ में कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दे।

Give lassi relief in summer

READ ALSO: अम्बेडकर जयंती 2022: Wishes and quotes to share on BR Ambedkar’s birthday

READ ALSO:  खालसा पंथ के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है बैसाखी का त्यौहार

READ ALSO: डेस्कटॉप पर करतें हैं काम तो ध्यान रखें ये बातें: Keep these things in mind if you work on desktop

Connect With Us : Twitter Facebook

Mamta Rani

Share
Published by
Mamta Rani

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago