होम / गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन अमृत के सम्मान, जानिये इसके फायदे

गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन अमृत के सम्मान, जानिये इसके फायदे

• LAST UPDATED : May 21, 2022

इंडिया न्यूज़, Health Tips News : गोंद कतीरा सफेद और पीले रंग का बेहद ही गुणकारी खाद्य पदार्थ है। पेड़ से निकलने वाली गोंद के सूखने के बाद से ये गोंद कतीरा बनता है। इसका कांटेदार पेड़ भारत में गर्म पथरीले क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी छाल काटने और टहनियों से जो तरल पदार्थ निकलता है वह जम कर सफेद और पीला हो जाता है, इसे पेड़ की गोंद कहा जाता हैं।

1. कमजोरी दूर करने के लिए है फायदेमंद

कमजोरी दूर करने में गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद होता है कतीरे में प्रोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। गोंद कतीरा को पानी या दूध में भिगो कर रखें और फिर सुबह मिश्री मिलाकर शर्बत बनाकर पिएं।

2. पीरियड्स को रेगुलर करने में है सहायक

गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन अमृत के सम्मान

गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन अमृत के सम्मान

यदि किसी महिला को पीरियड्स नियमित नहीं आते हैं तो गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीस कर 2 चम्‍मच दूध में मिला कर पीने से फायदा होता है। इसके अलावा आप गोंद के लड्डू बना कर भी खा सकते हैं।

​3.  वजन घटाने में है असरदार

गोंद कतीरा शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है इसके साथ ही ये मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है। इसमें हाई फाइबर कंटेंट मौजूद होता है। इसके अलावा ये पेट और पाचन तंत्र में भी सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट खत्म हो जाता है।

​4. टॉन्सिल्स में पहुंचाता है आराम

Gond Ktira Benfits

Gond Ktira Benfits

कुछ लोग टॉन्‍सिल होने की वजह से नियमित रूप से परेशान रहते हैं। ऐसे में गोंद कतीरे का सेवन आराम पहुंचाता है। इसमें हरी धनिया की पत्ती का रस मिलाकर नियमित रूप से गले पर लगाना टॉन्सिल्स के दर्द और सूजन में आराम पहुंचाता है। इसके अलावा लगभग 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा पानी में भिगोकर फुला लें और इसे मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पिएं। इससे टॉन्सिल्स में आराम मिलता है।

5. ​मुंह के छालों के लिए है असरदार

मुंह के छाले या अल्सर सूजन, लाली और दर्द पैदा करते हैं। इसे कम करने के लिए गोंद कतीरा का बारीक पिसा हुआ पेस्ट बनाएं और अपने छालों पर लगाएं। ऐसा करने से छालों में तुरंत आराम मिलेगा।

ये भी पढ़े : प्री-डायबिटिक को समय रहते संभालना है बेहतर, जाने कैसे

6. लू और हीट स्‍ट्रोक से करता है बचाव

गर्मियों में लू और हीट स्ट्रोक बहुत खतरनाक होते हैं। इससे शरीर में जलन और लाली पैदा हो जाती है। ऐसे में आप 2 चम्‍मच गोंद कतीरा 1 गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। जब यह फूल जाए तब इसे चीनी के साथ मिक्‍स करके खाएं। इसका सेवन गर्मी में लगने वाली लू और हीट स्‍ट्रोक से बचाता है।

Gond Ktira Benefits in Summer

Gond Ktira Benefits in Summer

7. कब्ज से दिलाता है राहत

गोंद कतीरा आपके मल त्याग को नियंत्रित करता है। यदि आप कब्ज के रोग से पीड़ित हैं, तो रोजाना गोंद कतीरे का सेवन करें, इससे आपको बहुत आराम मिलेगा। कोशिश करें कि इसे नींबू के रस या फिर ठंडे पानी में मिलाकर पीएं। इसका कोई स्वाद नहीं होता, इसलिए आप चाहें, तो इसमें थोड़ी चीनी भी मिला सकते हैं।

8. महिलाओं के लिए गोंद कतीरा है फायदेमंद

महिलाओं में अनियमित पीरियड्स के चलते खून की कमी हो जाती है। महिलाएं डिलीवरी के बाद काफी कमजोर हो जाती हैं। गोंद कतीरा शरीर को ताकत देने और पीरियड्स के दौरान रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है। गोंद कतीरा के साथ मिश्री को साथ में पीस लें, फिर इसे दो चम्मच कच्चे दूध में मिलाकर खाएं। आप चाहें, तों गोंद के लड्डू भी बनाकर खा सकती हैं।

गोंद कतीरा के साथ तरल पदार्थ का सेवन न करने से आंतों में रुकावट पैदा हो सकती है। इसलिए इसे हमेशा ठंडे पानी, नींबू पानी या फिर दही के साथ ही लेना चाहिए।

ये भी पढ़े : रेश्मी मुलायम बालों के लिए इस्तेमाल करें चावल का पानी, जानिये कैसे

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT