Healthy Juice for Hair Growth: बालों की ग्रोथ के लिए इन हेल्दी जूस को पीना शुरू करें, दिखेंगे फायदे

इंडिया न्यूज,(Healthy Juice for Hair Growth): अगर आप बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे- बालों का झड़ना, टूटना, बालों का पतला होना आदि का सामना कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए कुछ है। हम आपके लिए कुछ ऐसे हेल्दी जूस लेकर आए हैं, जिनका सेवन करने से आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पा सकेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

ऑरेंज जूस

संतरे विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं और बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। संतरे में विटामिन बी12 और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों के फॉलिकल्स को रिपेयर करने का काम करते हैं।

अमला जूस

आंवला विटामिन सी का एक और अच्छा स्रोत है। यह बालों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आंवला बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जो बालों का पतलापन दूर कर उन्हें स्वस्थ रखने का काम करता है।

चुकंदर जूस

बालों की ग्रोथ बढ़ाने में चुकंदर का जूस आपकी काफी मदद कर सकता है। यह जूस बहुत ही सेहतमंद होता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इसका कारण यह है कि यह हीमोग्लोबिन को बेहतर बनाने का काम करता है।

नारियल का पानी

नारियल पानी भी अन्य रसों की तरह बहुत पौष्टिक होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। इसमें ऐसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए जरूरी होते हैं।

यह भी पढ़ें : Kacchi Kairi : खट्टी मीठी कच्ची कैरी से सेहत को भी मिलते हैं खूब फायदे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

CM Nayab Saini का ऐलान 25 हजार नौकरियों के परिणाम जल्द होंगे घोषित, ज्वाइनिंग लेटर भी होंगे जारी

पिछले 10 वर्षो में बिना पर्ची व खर्ची की सरकार को चलाया  विजयदशमी के महापर्व…

6 hours ago

Haryana Ko Jano : प्रदेश के 1000 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

नवम्बर माह के पहले सप्ताह में संपन्न होगी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों…

6 hours ago

Sharadiya Navratri Ashtami : श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करा व्रत समाप्त किए

भोजन कराने को कन्याओं को गली-गली ढूंढते नजर आए श्रद्धालु मंदिरों में कन्याओं को सामूहिक…

7 hours ago

Jind Crime News : मां-बेटी संदिग्ध हालात में गायब, मामला दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : आदर्श कॉलोनी सफीदों से मां बेटी…

7 hours ago

Mohan Lal Badoli का कांग्रेस पर तंज : हारने के बाद हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बना…

7 hours ago