Home Remedies For Snoring: खर्राटों की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

इंडिया न्यूज,(Home Remedies For Snoring): आजकल ज्यादातर लोग खर्राटे की समस्या से परेशान हैं। यह समस्या खासकर मानसिक कार्य करने वाले लोगों में या मानसिक तनाव में रहने वाले लोगों में देखी जा रही है। तनाव और खर्राटों के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसके बारे में फिर कभी बात करेंगे। फिलहाल हम बात करते हैं खर्राटों को ठीक करने के उपाय के बारे में जो पूरी तरह से आयुर्वेद पर आधारित है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

कैसे ठीक करें खर्राटों की समस्या?

खर्राटों से बचने के कई अलग-अलग तरीके हैं। ये उपाय इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप अपना इलाज किस तरीके से करवा रहे हैं। फिलहाल हम यहां आपको एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं, जिससे आपको महज 21 दिनों में गजब का बदलाव देखने को मिलेगा। फिर आप अगले 3 महीने तक इस उपचार का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी समस्या को पूरी तरह से नियंत्रित कर सकते हैं।

सोते समय दो बूंद देसी घी लेकर नाक के नथुनों में एक-एक बूंद डालें। इसे लगाने के बाद आपको कुछ देर सीधे लेटना है, इसके बाद आप करवट लेकर सो सकते हैं। यह आसान उपाय आपकी खर्राटों की समस्या को लगभग गायब कर देगा। यह घी देसी गाय के दूध से बना हुआ पूरी तरह से शुद्ध घी होना चाहिए।

हालांकि कुछ लोगों को इस उपाय का जल्दी असर दिख सकता है, जबकि कुछ लोगों को आराम आने में समय लग सकता है। लेकिन 21 दिन से 3 महीने के अंदर आपको फर्क जरूर दिखेगा।

खर्राटे आने की मुख्य वजह क्या है?

जैसा कि हम ऊपर बता चुके हैं कि खर्राटे किसी एक वजह से नहीं आते बल्कि इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। लेकिन आज के समय में जो मुख्य कारण सामने आते हैं उनमें मुंह की संरचना और साइनस के साथ-साथ शराब का सेवन भी शामिल है।

एलर्जी, सर्दी, अत्यधिक वजन बढ़ना भी खर्राटों का कारण बनता है। सोते समय जब आप हल्की नींद से गहरी नींद में जाते हैं तो मुंह, जीभ और गले के कोमल ऊतक पूरी तरह से आराम की स्थिति में चले जाते हैं, जिससे कई बार सांस लेने का रास्ता बंद हो जाता है। फिर जब सांस लेते हुए इनमें से हवा गुजरती है तो इनमें कंपन होता है, जिसके कारण हम खर्राटे लेते हैं।

यह भी पढ़ें : Mustard oil for hair : बालों में सरसों का तेल लगाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…

56 seconds ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

48 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

11 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

12 hours ago