Get Rid of Laziness: आलस को दूर भगाने के घरेलू उपाय आप भी जरूर आज़माएं

इंडिया न्यूज,(Home Remedies to Get Rid of Laziness): भागदौड़ भरी जिंदगी में आराम भी उतना ही जरूरी है जितना कि कोई और काम। मौसम में उतार-चढ़ाव होने पर दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। शरीर को पूरा आराम नहीं मिलने पर दिन भर आलस्य बना रहता है। इससे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। आलस्य के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे ऐसी समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आलस्य को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे बेहद कारगर हो सकते हैं। इन उपायों को आजमाकर शरीर में फुर्ती और चुस्ती दुबारा लौटाई जा सकती है। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

सब्जियों का जूस

सुबह उठकर सब्जियों का जूस पीने से शरीर चुस्त दुरुस्त तो रहता ही है, साथ ही यह पानी की कमी को भी दूर करता है। इसका नियमित सेवन करने से आलस दूर होता है।

तुलसी की चाय

कई बार जरूरी काम के चलते हमें जल्दी उठना पड़ता है, जिससे हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है। इससे शरीर में आलस्य और दर्द बना रहता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए तुलसी की चाय काफी हद तक कारगर साबित हो सकती है। बेहतर होगा कि हम इसका नियमित सेवन करें।

दही का नियमित सेवन

शरीर को ऊर्जा से लवालब बनाए रखने के लिए प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की जरूरत हाेती है। इन चीजों को पूरा करने के लिए दही एक बेहतर विकल्प है। इसका लगातार सेवन करने से आलस को दूर किया जा सकता है। इसका एक स्रोत दलिया भी है।

हल्दी दूध

हल्दी वाला दूध मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत कारगर होता है। यह बदलते मौसम के कारण होने वाली समस्याओं से भी लड़ सकता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर में दर्द और सुस्ती से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें : Sunscreen: आइए जानते हैं हर मौसम में सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

5 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

5 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

5 hours ago