होम / Home Remedies To Reduce Depression : तनाव को खत्म करने के लिए कारगर उपाय

Home Remedies To Reduce Depression : तनाव को खत्म करने के लिए कारगर उपाय

• LAST UPDATED : January 25, 2022

Home Remedies To Reduce Depression : आज के समय में लोगों की जिंदगी एक मशीन की तरह हो गई है, जो हर समय काम में लगी रहती है। कभी सोचा है यह व्यस्तता हमें कहां ले जा रही है? डिप्रेशन यानी अवसाद की ओर। इस समय हर दूसरा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो रखा है। जिसकी वजह से इसका असर उसकी सेहत पर देखने को मिल रहा है। डिप्रेशन के कारण इंसान की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है।

READ ALSO : Amazing Benefits Of Tulsi : औषधीय गुणों से भरपूर है तुलसी

नीम का लेप Effective ways to eliminate stress

वैसे तो यह माना जाता है कि नीम से त्वचा संबंधी बीमारियां दूर होती हैं, पर तनाव को खत्म करने में भी यह कारगर पाया गया है। तनाव कम करने के लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट तैयार कर माथे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ देर में आराम मिलने लगता है।

दूध Home Remedies To Reduce stress

कहा जाता है कि तनाव को दूर करने के लिए बादाम के साथ दूध पीना चाहिए। कम से कम 5 बादाम खाकर एक गिलास हल्का गर्म दूध पीने से तनाव में काफी रहात मिलती है। दूध में अदरक का पाउडर मिला कर पेस्ट बना माथे पर लगाने से भी तनाव कम होता है।

गुलकंद Effective ways to eliminate stress

वैसे तो गुलकंद कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है, पर तनाव दूर करने में यह बेहद कारगर है। तनाव होने पर दूध में गुलकंद मिला कर सोने से पहले पीना चाहिए। कुछ दिनों तक ऐसा करने से राहत मिलती है और तनाव खत्म हो जाता है। मीठी लस्साी में भी गुलकंद मिला कर पिया जा सकता है।

पान के पत्ते Home Remedies To Reduce stress

पान के पत्ते चबाने से भी तनाव से राहत मिलती है। वैसे तो पान की तासीर को गर्म कहा गया है, पर तनाव में इसका अच्छा असर देखा गया है। पान का पत्ता चबाने के साथ उसे पानी में भिगो कर माथे पर पट्टी की तरह भी रख सकते हैं। इससे काफी राहत मिलती है।

ग्रीन टी Home Remedies To Reduce Depression

ग्रीन टी में एंटी-आक्सीडेंट के साथ ही एल-तियमाइन नाम का तत्व होता है जो तनाव को खत्म करता है। इसलिए जब भी तनाव हो ग्रीन टी जरूर पिएं। इससे तत्काल एनर्जी भी मिलती है।

नारियल तेल Home Remedies To Reduce stress

तनाव होने पर नारियल के तेल से मसाज करने पर भी राहत मिलती है। नारियल के तेल से मसाज करने पर ब्लड सकुर्लेशन बढ़ता है, जिससे ताजगी महसूस होती है। मसाज के बाद ठंडे पानी से नहाने से और भी राहत मिलती है।

काजू Home Remedies To Reduce Depression

डिप्रेशन दूर करने के घरेलू उपाय के तौर पर काजू का इस्तेमाल किया जा सकता है। काजू का सेवन अवसाद से बचाव में मदद कर सकता है। यह मूड को बेहतर करने के साथ ही विचारों को स्थिर करने में सहायक है। इसके लिए काजू में मौजूद फाइबर, मिनरल्स, विटामिन और फाइटोकेमिकल्स को फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि सिम्पटम्स आफ डिप्रेशन कम करने के लिए लोग काजू का सेवन करते हैं।

दही Effective Home Remedies To Reduce stress

डिप्रेशन के लक्षण को कम करने के लिए दही के फायदे भी देखे जा सकते हैं। दही शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के स्तर को बढ़ाकर अवसाद को कम करने में मदद कर सकता है। सेरोटोनिन हार्मोन को मूड बेहतर करने के लिए जाना जाता है। दही के साथ ही एक्सरसाइज करना डिप्रेशन के लिए और ज्यादा प्रभावी होता है। इस आधार पर डिप्रेशन के लिए घरेलू उपाय के तौर पर डाइट में दही को शामिल करना लाभकारी हो सकता है।

सेब Home Remedies To Reduce stress

घर में अवसाद के उपचार के लिए सेब का सेवन भी किया जा सकता है। जी हां, फलों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, जिनमें से एक सेब भी है। कच्चे फलों के सेवन से भी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इन फलों में सेब का नाम भी शामिल है। इसी आधार पर डिप्रेशन का रामबाण इलाज करने के लिए सेब का उपयोग किया जा सकता है।

सौंफ Home Remedies To Reduce Depression

माउथ फ्रेशनर के रूप में उपयोग होने वाला सौंफ भी डिप्रेशन के लक्षण को कम करने में प्रभावकारी हो सकता है। सौंफ में एंटी डिप्रेसेंट प्रभाव होता है, जो अवसाद के लक्षणों को कम करने में काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है। इसी वजह से कुछ लोग सौंफ के उपयोग डिप्रेशन का रामबाण इलाज करने के लिए भी करते हैं।

पपीता Effective Home Remedies To Reduce Depression

डिप्रेशन ट्रीटमेंट के लिए पपीता का भी इस्तेमाल लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसा इसलिए. क्योंकि पपीता में एंटी डिप्रेसेंट प्रभाव होता है, जो अवसाद के लक्षण को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट प्रभाव के कारण पपीते को डिप्रेशन के लिए अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि पपीता को कुछ लोग डिप्रेशन का पक्का इलाज भी कहते हैं।

अदरक Home Remedies To Reduce Depression

डिप्रेशन का इलाज अदरक का उपयोग करके भी किया जा सकता है। अदरक का इस्तेमाल अवसाद सहित विभिन्न रोगों के उपचार के लिए किया जा सकता है। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि अवसाद दूर करने के घरेलू उपचार के तौर पर अदरक एक प्रभावी विकल्प साबित हो सकता है।

सालमन मछली 

सालमन मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह फैटी एसिड मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ मूड सुधारने में भी मदद कर सकता है, जिससे अवसाद के लक्षण को कम करने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि अवसाद के उपचार के लिए सालमन मछली का उपयोग लाभकारी माना जाता है।

व्यायाम करें Home Remedies To Reduce Depression

हर किसी को अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अच्छा खानपान और व्यायाम जरूरी है। व्यायाम डिप्रेशन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। जब हम व्यायाम करते हैं तब सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो दिमाग को स्थिर करते हैं। डिप्रेशन को बढ़ाने वाले विचार आने कम होते हैं।

अच्छी नींद लें 

एक अच्छी और पूरी रात की नींद हमें सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। जो लोग रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते तो उन लोगों में डिप्रेशन का खतरा अधिक होता है। इसलिए व्यस्तता के बावजूद अपनी नींद से समझौता न करें।

म्यूजिक सुनें 

जब लोग डिप्रेशन में होते हैं तो उन्हें संगीत सुनकर अच्छा लगता है। जब भी व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हों तो उसे अपना पसंदीदा गाना सुनना चाहिए। संगीत में मूड बदलने, मन को अवसाद से निकालने की अद्भुत ताकत होती है।

Home Remedies To Reduce Depression  

ALSO READ : Benefits Of Almonds And Figs : अंजीर और बादाम शरीर की कई स्वास्थ्य समस्याएं को करे दूर

READ ALSO : Benefits And Recipes Of Fenugreek Laddu : जाने मेथी से बने लड्डू के फायदे और टेस्टी रेसिपी

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox