होम / How Many Eggs Should be Eaten in a Day in Summer गर्मियों में एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए

How Many Eggs Should be Eaten in a Day in Summer गर्मियों में एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए

• LAST UPDATED : March 20, 2022

इंडिया न्यूज

How Many Eggs Should be Eaten in a Day in Summer : गर्मियों में एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए


अक्सर लोग इस दुविधा में रहते हैं कि गर्मियों में अंडे का सेवन करना चाहिए या नहीं। अगर अंडे खाएं भी तो एक दिन में कितने खाएं। लोगों के मन में यह डर भी रहता है कि अंडा तो गर्म तासीर का होता है, कहीं गर्मी के मौसम में नुकसान न हो जाए।
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में अंडा जरूर खाना चाहिए, लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। आप दिन में 2 या 3 अंडे खा सकते हैं। अगर आप ज्यादा वर्कआउट करते हैं, तो आपको अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा ही खाना चाहिए। पीले वाले हिस्से में अधिक गर्मी होती है जिस कारण आपको गर्मियों में अपच, बेचैनी और आंतों की समस्या हो सकती है।

How Many Eggs Should be Eaten in a Day in Summer

तो आइए जानते हैं अंडे से क्या मिलता है
अंडे से हमे विटामिन और खनिज मिलते है, जिस कारण हमारा शरीर ज्यादा ऊजार्वान रहता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अंडे में विटामिन ए और डी हड्डियों को मजबूत करता हैं।

अंडा विटामिन बी 2 का अच्छा स्रोत माना जाता है। अंडे में वसा और कोलेस्ट्राल की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती हैं। अंडे के सफेद हिस्से में सेलेनियम, विटामिन डी, बी 6, बी 12 और जिंक, आयरन जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में मौजूद होते है। अंडा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

अंडे के पीले वाले हिस्से में कैलोरी और वसा होता है, जो कोलेस्ट्राल और वसा में घुलनशील विटामिन ए, डी, ई के स्रोत हैं। इस प्रकार अंडा खाने के बहुत से फायदे हैं।

How Many Eggs Should be Eaten in a Day in Summer

विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होता हैं अंडा
अंडा खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। विटामिन डी कैल्शियम अवशोषण के लिए बहुत जरूरी है। नियमित रूप से अंडा खाने से आस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी हम सुरक्षित रहते है।

प्रोटीन से भरपूर हैं अंडा
अंडे को प्रोटिन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना गया है। वहीं चिकित्सकों का मानना है कि अंडे में कुछ ऐसे पोष्क तत्व भी पाए जाते हैं जो हमारे वजन को भी कम कर सकता हैं। अंडा प्रोटीन से भरपूर होने के कारण लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।

How Many Eggs Should be Eaten in a Day in Summer

बालों को बनाता हैं चमकदार और मुलायम
विशेषज्ञों का मानना है कि अंडे में प्रोटीन होने के कारण यदि इस बालों में लगाया जाए तो बाल चमकदार और मुलायम हो जाते हैं। अंडा में विटामिन और खनिजों प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। सल्फर और अमीनो एसिड भी हमारी त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है।

How Many Eggs Should be Eaten in a Day in Summer

Also Read: Roasted Gram Helps to Keep Health Healthy सेहत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं भुने चने

Also Read: What is the Harm to Our Health Due to Lack of Sleep नींद न पूरी से हमारी सेहत को क्या नुकसान होते है

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox