How to make Decoction of Giloy at Home घर पर कैसे बनाएं गिलोय का काढ़ा

इंडिया न्यूज, अंबाला:
How to make Decoction of Giloy at Home : कोरोना के एक और वेरियंट ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। हालांकि अपने देश में अभी तक कोई केस पकड़ में नहीं आया है। इसके बावजूद हमेशा आवश्यकता है पहले से बचाव और सावधान रहने की। बदलते मौसम में शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं।

ALSO READ : These People Should Not Eat Cabbage किन लोगों को गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए

वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी ने भी लोगों को डरा रखा है। ऐसे में हर कोई संक्रमण से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। सरकार की ओर से भी लोगों से स्वस्थ रहने की अपील की जा रही है।

बहुत फायदेमंद है गिलोय How to make Decoction of Giloy at Home

गिलोय काफी सस्ती आयुर्वेदिक औषधि है और ये हर किसी की पहुंच में है। गिलोय को गुडूची या अमृता के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज में गिलोय का इस्तेमाल किया जाता है। गिलोग का रस, और काढ़ा डेंगू, चिकनगुनिया, बुखार जैसी गंभीर बीमारियों में दिया जाता है।

इसके अलावा बदलते मौसम में गिलोय कई तरह के वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है। कोरोना वायरस से बचाव करने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी गिलोय का इस्तेमाल किया जा रहा है। आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं या इसकी गोली भी खा सकते हैं। कुछ लोग नियमित रूप से गिलोय का जूस भी पीते हैं।

गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए चाहिए ये सामान How to make Decoction of Giloy at Home

  • दो कप पानी
  • गिलाय के एक-एक इंच के 5 टुकड़े
  • एक चम्मच हल्दी
  • 2 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 6-7 तुलसी के पत्ते
  • स्वादानुसार गुड़

यह है बनाने का तरीका How to make Decoction of Giloy at Home

  1. सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी को मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें।
  2. अब इसमें बाकी सभी सामग्री को डालें और गिलोय भी डाल दें। अब धीमी आंच पर इसे पकने दें।
  3. जब पानी आधा रह जाए और सभी चीजें अच्छे से पक जाएं तो गैस बंद कर दें।
  4. किसी कपड़े या छन्नी से इसे छानकर कप में डालें और चाय की तरह पीएं।

कितनी मात्रा में पिएं गिलोय का काढ़ा How to make Decoction of Giloy at Home

गिलोय का काढ़ा आपको प्रतिदिन एक कप से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। एक कप से ज्यादा मात्रा में काढ़ा पीने से आपको नुकसान भी हो सकते हैं। वहीं अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको डॉक्टर की परामर्श के बाद ही इसे पीना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं, नवजात बच्चों को काढ़ा देने से पहले भी चिकित्सक की सलाह लें। ऐसे लोगों को ये काढ़ा पीने से लो ब्लड प्रेशर और आटो इम्यून बीमारियों का खतरा हो सकता है।

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे How to make Decoction of Giloy at Home

  1. गिलोय का काढ़ा पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद अदरक और हल्दी मिलकर इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं।
  2. रोजाना गिलोय का काढ़ा पीने से शरीर कई तरह के संक्रमण और संक्रामक तत्वों से बच सकता है।
  3. डेंगू में प्लेटलेट्स कम होने पर भी गिलोय का सेवन किया जाता है, जिससे काफी तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ती हैं।
  4. गठिया रोग में भी गिलोय बहुत फायदेमंद होता है।
  5. ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद है गिलोय। आयुर्वेद में डायबिटीज के मरीजों को गिलोय खाने की सलाह दी जाती है।

How to make Decoction of Giloy at Home

Also Read : Eat these Fruits to Boost Immunity इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये फल

ALSO READ : Immunity Booster by Amla Candy इम्युनिटी बूस्टर आंवला कैंडी

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Neelima Sargodha

Share
Published by
Neelima Sargodha

Recent Posts

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Assembly : पंजाबी समाज की विभिन्न शाखाओं एवं संस्थाओं…

19 mins ago

Panipat Crime : पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर 6 कारों से 19 लाख 63 हजार 800 रुपए कैश किया बरामद

विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पानीपत पुलिस अलर्ट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime…

33 mins ago

Accused Arrested With Ganja : डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ एक चढ़ा पुलिस हत्थे

गांव धरौदी तथा लोन के बीच कर रहा था ग्राहकों का इंतजार India News Haryana…

44 mins ago

Jind Crime News : जींद में लोहा कारोबारी से मांगी दस लाख की चौथ

पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला India News…

2 hours ago