Increase Eyesight आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

Increase Eyesight : आज-कल प्रदूिषत वातावरण और गंदगी के कारण आंखो पर बूरा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हमारी आंखो की रोशनी का कम होना आज-कल आम बात हो गई है। कहते हैं आंखें है तो जहां हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आंखों से ही हम इस दुनिया को देखते हैं, इसलिए अपने शरीर की देखभाल करने की तरह, अपनी आंखों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।

आंखों को परेशानी इन दिनों आम समस्याओं में से एक है। हालांकि कई लोगों को समस्या की गंभीरता का एहसास नहीं है। अगर कमजोर आंखों की रोशनी को नजरअंदाज कर दिया जाए तो दृष्टिदोष या दूरदर्शिता या फिर आम भाषा में समझे तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

कई लोगों को आंखों की रोशनी को इंप्रूव करने के घरेलू नुस्खों के बारे में पता ही नहीं होता है। अगर आप अपने चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इन घरेलु उपायों को अपना सकते हैं। ये घरेलू उपचार अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने और हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

ALSO READ : Home Remedies For Itchy Eyes आंखों की खुजली और जलन के लिए घरेलु उपाय

देशी घी Increase Eyesight

आंखों की रोशनी को इंप्रूव करने के लिए इस घरेलू उपाय को आजमाना चाहिए। देसी घी आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकता है। यह घी विटामिन और खनिजों से भरा होता है जो आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करता है। आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए, आपको अपने आंखों पर घी लगाना चाहिए और कुछ मिनटों के लिए मालिश करनी चाहिए।

बादाम, सौंफ और मिश्री Increase Eyesight

इस मिश्रण में उपयोग किए जाने वाले सभी 3 तत्व आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। इस नुस्खे को तैयार करने के लिए, आपको बादाम, मिश्री, सौंफ की जरूरत पड़ेगी। पाउडर बनाने के लिए सभी सामग्री को पीस लें। सोने से पहले हर रात गर्म दूध के साथ इस पाउडर का एक चम्मच लें। 7 दिनों तक हर रोज इसका सेवन करने से आपको आंखों की रोशनी बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

आंवला Increase Eyesight

आंवला सेहत के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए काफी असरदार होता है। ये एक ऐसा फल है, जिसे आप अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर, अचार, मुरब्बे, जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आंवला में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीआक्सीडेंट और पोषक तत्वों के रूप में काम करता है। जो आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप आधा कप पानी में एक चम्मच आंवले का रस मिलाएं। इसे दिन में दो बार सुबह और शाम पिएं। आप इसके जूस का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं।

एक्सरसाइज Increase Eyesight

आंखों की सेहत के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। व्यायाम करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। इसलिए रोज व्यायाम करें और अपनी आंखों को स्वस्थ रखें।

गुलाब जल Increase Eyesight

गुलाब जल त्वचा को निखारने के साथ-साथ आंखों के लिए काफी कारगर माना जाता है। गुलाब जल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं। यह आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल को साफ करने के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

सरसों का तेल Increase Eyesight

सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पैर के तलवों पर करीब 10 मिनट तक रोजाना मालिश करके सोएं।

त्रिफला Increase Eyesight

त्रिफला चूर्ण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप रात में पानी में भिगोकर इसको सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोएं।

Increase Eyesight

ALSO READ : What Are The Benefits Of Peanut Butter पीनट बटर खाने से होगा अद्भुत फायदा

READ ALSO : Benefits of Castor Oil अरंडी का तेल हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Neelima Sargodha

Share
Published by
Neelima Sargodha

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

10 mins ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

41 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago