होम / Tips to Live Longer : अगर आप अपनी आदतों में सुधार कर लें तो आप भी लंबी उम्र जी सकते हैं

Tips to Live Longer : अगर आप अपनी आदतों में सुधार कर लें तो आप भी लंबी उम्र जी सकते हैं

• LAST UPDATED : January 25, 2023

इंडिया न्यूज,(Tips to Live Longer): लंबी उम्र जीने का राज क्या है, अगर किसी को पता हो तो हर कोई इसे अपनाना चाहेगा। दरअसल लंबी जिंदगी जीने का राज खुद सबके पास है। बस इसे अपनाने की जरूरत है। आमतौर पर हमारी गंदी आदतें उम्र को कम कर देती हैं। इसलिए अगर आप अपनी आदतों में सुधार करते हैं तो आप भी लंबी उम्र जी सकते हैं। कुछ आदतों को बदलने की सलाह दी जाती है और लाइफस्टाइल में कुछ चीजों को शामिल करने को कहा, आप भी जानिए इन चीजों के बारे में।

लंबी उम्र के राज

स्मोकिंग से दूर रहे

स्मोकिंग और ड्रिंकिंक उम्र को घटा देती है। इसलिए यदि आपको लंबी उम्र तक जीना है तो सिगरेट, शराब पीना छोड़ दें।

रोजना 30 मिनट की एक्सरसाइज

जो लोग रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करते हैं उनके रोगों से दूर रहने की संभावना अधिक रहती है। इसके लिए रोज सुबह 10 मिनट ब्रिस्क वॉक करें। इसके बाद दोपहर और रात को कम से कम 10-10 मिनट टहलें। कुल 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि आपको हमेशा फिट रखेगी।

हेल्दी फूड

रोजाना हेल्दी डाइट लें। कुदरती भोजन हमेशा फायदेमंद है। इसका मतलब यह हुआ कि प्रकृति जिस मौसम में हमें जो सब्जियां देती है, उस मौसम में वहीं सब्जियां खाएं। मोटे अनाज, हरी सब्जियां, फल आदि का सेवन करें।

ज्यादा चीनी

ज्यादा नमक से दूर रहे-इसके साथ ही सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट जो पैकेटबंद और प्रोसेस्ड फूड में रहता है, उनका सेवन न करें। रेड मीट भी न खाएं। आप ज्यादा चीनी और ज्यादा नमक से जितना दूर रहेंगे उतना ही आप तंदुरुस्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Republic Day 2023 Tiranga Recipe: अगर आप गणतंत्र दिवस को कुछ खास रंग देना चाहते हैं तो इन तिरंगा रेसिपीज को ट्राई करें

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox