Vitamin D deficiency: शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों के साथ-साथ हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता जाता है

Vitamin D deficiency: आज व्यस्त जीवनशैली के चलते लोग अपने खान-पान और फिटनेस पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से ज्यादातर लोग विटामिन डी की कमी का शिकार हो रहे हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों के साथ-साथ हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता जाता है और व्यक्ति को एक के बाद एक करके कई रोग घेरने लगते हैं। आपने आज तक ये तो कई जगह पढ़ा और सुना होगा कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आपको क्या खाना चाहिए। लेकिन आज आपको विटामिन डी की कमी होने पर क्या खाएं नहीं बल्कि बताने वाले हैं शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए।

 

विटामिन डी की कमी Vitamin D deficiency

-थकान महसूस करना
-हड्ड‍ियों में दर्द
-कमजोरी महसूस होना।
-शरीर के अलग-अलग हिस्सों की मांसपेशि‍यों में लगातार दर्द।
-बाल झड़ना
-चोट लगने पर घाव भरने में काफी समय लगना।

 

विटामिन डी की कमी के कारण- Vitamin D deficiency

-जरूरत से ज्यादा सनस्क्रीन का इस्तेमाल।
-कम धूप या सूरज की रोशनी में रहने से ।
-प्रदूषण वाली जगह पर रहने से।
-विटामिन डी से भरपूर आहार ना लेने पर।

विटामिन डी की कमी से होने वाले नुकसान- Vitamin D deficiency

विटमिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने की वजह से फ्रेक्चर का खतरा बना रहता है।
-शरीर में विटामिन डी कम होने की वजह से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा भी बना रहता है।

विटामिन डी कम होने पर न करें इन चीजों का सेवन- Vitamin D deficiency

गैस बनाने वाली चीजें-
अगर आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा कम हो गई है तो भूलकर भी ऐसी चीजों को न खाएं, जिससे पेट में गैस बनाती हो। पेट में गैस बनाने वाली चीजें शरीर में पहुंचकर विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने की जगह कम कर देती हैं।

सलाद का सेवन कम करें- Vitamin D deficiency

अगर आप खाने के साथ सलाद खाने के शौकीन हैं लेकिन शरीर में विटामिन डी है तो भूलकर भी सलाद का सेवन अधिक न करें। ऐसे में आप हमेशा फाइबर की जगह विटामिन डी से भरपूर चीजें ही खाएं।

फास्ट फूड खाने से बचें- Vitamin D deficiency

फास्ट फूड हो या ऑयली फूड, दोनों को ही खाने से व्यक्ति के शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। जिसकी वजह से सूरज की रोशनी से विटामिन डी को अवशोषित कर पाना मुश्किल हो जाता है। इस तरह का खाना खाने से बचें।

इन चीजों से भी करें परहेज- Vitamin D deficiency

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। इसके लिए छोले ,राजमा व जल्दी ना पचने वाले फूड्स से दूरी बनाएं। यह पेट में गैस बनाने का काम करते हैं।

ठंडी चीजों से बनाएं दूरी- Vitamin D deficiency

विटामिन डी की कमी होने पर फ्रिज में रखा हुआ बासी ठंडा भोजन नहीं खाना चाहिए । इसके अलावा आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक जैसी ठंडी चीजों से भी दूर रहने की कोशिश करें। ये सभी चीजें आपकी हड्डियों को कमजोर बनाने का काम करती हैं।

खट्टी चीजों का सेवन कम करें Vitamin D deficiency

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर खट्टे पदार्थ जैसे अचार ,चटनी का सेवन कम करना चाहिए। खट्टी चीजों के सेवन से हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है और विटामिन डी की कमी होने से कैल्शियम भी अवशोषित नहीं कर पाता है।

विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए क्या करें- Vitamin D deficiency

 

-अपनी पाचन शक्ति को मजबूत रखना चाहिए।
-रोजाना अपने शरीर पर मालिश करनी चाहिए।
-पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
-संतरे के रस में विटामिन डी और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। नाश्ते में एक गिलास ताजा संतरे का रस शामिल करके सुबह को किक-स्टार्ट करने का सबसे अच्छा तरीका है।
-साबुत अनाज की तरह, दलिया भी विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, ओट्स जरूरी खनिजों और विटामिन और जटिल कार्ब्स से भरपूर होता है।
-मशरूम सूरज की रोशनी में उगते हैं, इसलिए वे विटामिन डी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, मशरूम बी- विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 से समृद्ध होते हैं और तांबा जैसे खनिज भी इनमें मौजूद होते हैं।

Vitamin D deficiency

READ ALSO: Get Rid Of Skin Problem By Using Alum: गर्मियों में फिटकरी के पानी से चेहरा धोने के फायदे

Connect With Us : Twitter Facebook

Mamta Rani

Share
Published by
Mamta Rani

Recent Posts

Jagjit Singh Dallewal’s Health Deteriorated : 24वें दिन जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, हुए बेहोश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jagjit Singh Dallewal's Health Deteriorated : किसान आंदोलन में सक्रिय…

6 mins ago

Karnal Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने जिम ट्रेनर को मारी टक्कर, तोड़ा दम, एक माह पहले हुई थी सगाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Accident : हरियाणा के जिला करनाल में काछवा रोड…

2 hours ago

Sonipat Crime: ये कैसी प्रशासन की लापरवाही! दो साल बाद हुई ठग आरोपी की गिरफ्तारी

लगातार क्राइम और स्केम के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन प्रशासन अब भी सोया…

2 hours ago

Anil Vij: ‘कांग्रेस झूठ की फक्ट्री’, अंबेडकर मामले को लेकर गरजे अनिल विज, गब्बर की दहाड़ सुन कांपा विपक्ष

अंबेडकर मामले को लेकर संसद में हंगामा देखने को मिल रहा है। लगातार कांग्रेस के…

3 hours ago