होम / Which Vitamins are Used to Make hair Grow Faster बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए किन विटामिन का इस्तेमाल

Which Vitamins are Used to Make hair Grow Faster बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए किन विटामिन का इस्तेमाल

• LAST UPDATED : December 9, 2021

Which Vitamins are Used to Make hair Grow Faster : हमारे बाल, हमारी खराब या अच्छी सेहत का संकेत होते हैं। हम क्या खाते हैं और इसका असर हमारे शरीर पर कैसे होता है ये सब हमारी बालों की सेहत से नजर आ सकता है।

जैसे कि प्रोटीन की कमी वालों लोगों के बाल कमजोर होते हैं तो, शरीर में आयरन की कमी होने पर बाल तेजी से झड़ते हैं। महिलाएं अपने बालों को बढ़ाने के लिए कई जतन करती हैं।

हम बहुत सा पैसा महंगे हेयर Oil , शैंपू और कंडीशनर पर लगा देते हैं, लेकिन अपने खान-पान पर उतना ध्यान नहीं देते, जितना जरूरी होता है। बालों को तेजी से बढ़ने के लिए कोई जादुई तरीका नहीं है। लेकिन बालों के विकास को तेज करने और उसको मजबूत करने के तरीके हैं।

READ ALSO : Amazing benefits of Arjun Bark अर्जुन छाल के अद्भुत फायदे

विटामिन ए Which Vitamins are Used to Make hair Grow Faster

विटामिन ए सिर्फ आंखों के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि बालों की सेहत के लिए भी जरूरी है। दरअसल, विटामिन ए की कमी से बालों के रोम कमजोर होने लगते हैं और इस वजह से आपके बाल तेजी से गिरने लगते हैं।

इसके अलावा कई अध्ययन बताते हैं कि विटामिन ए की कमी सेलेनियम की कमी से भी जुड़ा हुआ है जिससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं इसके अलावा विटामिन ए की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जो कि एलोपेसिया एरीटा का कारण बनता है जिसमें कि बाल एक पैटर्न से झड़ जाते हैं और आप गंजेपन का शिकार हो जाते हैं।

इसके अलावा विटामिन ए की कमी से आपके स्कैल्प ड्राई हो सकते हैं और मॉइस्चराइजेशन की कमी से बालों में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।

विटामिन-बी या बायोटिन Which Vitamins are Used to Make hair Grow Faster

स्वस्थ और घने बालों के विकास में बायोटिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कई हेयर केयर उत्पादों में भी मौजूद होता है, क्योंकि बालों के लिए इसके लाभ वैज्ञानिक रूप से सिद्ध किए गए हैं। यह उन लोगों को भी मदद कर सकता है, जो बालों के पतले होने या बालों के झड़ने से पीड़ित हैं।

संक्षेप में, बायोटिन का सेवन बालों की गुणवत्ता में सुधार करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। विटामिन-बी से भरपूर स्रोतों में दूध, अंडे, फूलगोभी, पनीर, मशरूम, शकरकंद, पालक, ब्रोकोली, पोर्क, अनाज और सार्डिन शामिल हैं।

विटामिन सी Which Vitamins are Used to Make hair Grow Faster

विटामिन सी शरीर के मेटाबोलिज्म से लेकर हड्डियों को स्वस्थ रखने तक कई कामों में मदद करता है। पर क्या आपको पता है कि विटामिन सी बालों की सेहत के लिए कैसे जरूरी है? दरअसल, जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी की मात्रा कम होती है उनमें आॅक्सीडेटिव तनाव होता है और फ्री रेडिकल्स शरीर के साथ बालों की सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

इसके अलावा विटामिन सी की कमी से बालों में कोलेजन की मात्रा कम हो जाती और बाल तेजी से अपना रंग और टैक्चर खोने लगते हैं। यही कारण है कि बहुत से लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी की कमी होती है उनमें आयरन का आब्जोप्शन सही से नहीं होता जिससे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है।

विटामिन-डी Which Vitamins are Used to Make hair Grow Faster

इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के अलावा हमारी हड्डियों और दांतों के विकास के लिए भी बेहद आवश्यक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। शरीर में विटामिन-डी की कमी से बाल पतले हो सकते हैं।

इसलिए, यदि आप बालों के झड़ने को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो विटामिन- डी पर लोड करें। विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य है। अनाज, मशरूम, नट्स, अंडे की जर्दी, दलिया, सोयाबीन, सोया दूध, सार्डिन और पनीर आदि में विटामिन-डी शामिल हैं।

विटामिन ई Which Vitamins are Used to Make hair Grow Faster

विटामिन ई एक एंटीआक्सिडेंट है जो आक्सीडेटिव तनाव को रोकने में मदद कर सकता है। इससे बालों अंदर से स्वस्थ रहते हैं और स्कैल्प में ब्लड सकुर्लेशन भी बेहतर रहता है। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं और आसानी से झड़ते या टूटते नहीं हैं। ऐसे में विटामिन ई से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

Which Vitamins are Used to Make hair Grow Faster

READ ALSO : These People Should Not Forget to Eat Papaya इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता

Also Read : How to make Aloe Vera Sabji एलोवेरा की सब्जी कैसे बनाएं

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox