HTML tutorial
होम / पंजाब में अध्यापकों को ले जा रहे वाहन पर गिरा पेड़, 10 घायल

पंजाब में अध्यापकों को ले जा रहे वाहन पर गिरा पेड़, 10 घायल

• LAST UPDATED : April 3, 2023

इंडिया न्यूज, जलालाबाद (10 Teacher Injured in Road Accident): पंजाब के जलालाबाद में सोमवार सुबह एक हादसे में 10 अध्यापक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब सभी अध्यापक क्रूजर गाड़ी में सवार थे। यह गाड़ी तरनतारन की तरफ जा रही थी। इसी दोरान तेज हवा के चलते सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ उनकी गाड़ी पर जा गिरा। इस हादसे में 10 टीचर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में थी ड्यूटी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहरी और ग्रामीण इलाकों से टीचरों को लेकर क्रूजर गाड़ी तरनतारन की ओर जा रही थी। उसी दौरान फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर गाड़ी पर सफेदे का पेड़ गिर गया। इस हादसे में टीचर अंदर फंस गए। आसपास के लोग तुरंत उनकी तरफ दौड़े और घायलों को बाहर निकाला।

इस हादसे में घायलों की पहचान रजनी बाला निवासी पालीवाला, बलविंद्र सिंह भोड़ीपुर, ड्राइवर सुखदेव सिंह कट्टियांवाला, नरिंदर सिंह महालम, नीरू कंबोज स्वाहवाला, शैफाली जलालाबाद, लेखराज निवासी पालीवाला, हरदेव सिंह काठगढ़ के रूप में हुई है जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं नीलम रानी पवन कुमार को ज्यादा चोट होने की वजह से उन्हें फरीदकोट स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox