Categories: देश

Gangrap in Patiala : चलती कार में 11 साल की लड़की से रेप

इंडिया न्यूज, Punjab (Gangrap in Patiala) : पटियाला के गांव बलबेड़ा में एक नाबालिग लड़की (11) को अगवा कर उसके साथ चलती कार में 2 युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए 12 घंटों के अंदर ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया। एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों के नाम अमनदीप सिंह अमनी और दलबीर सिंह उर्फ दल्ली निवासी गांव बलबेड़ा हैं।

लड़की के पिता ने दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि उसकी 11 वर्षीय बेटी अपने चाचा के घर गई थी परंतु वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद जब मिली तो वह रोती मिली। आंखों में आंसू लिए बेटी ने बताया कि अमनदीप और दलबीर सिंह ने उसे जबरन कार में बिठाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिलहाल लड़की को अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं एसडीएम का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अतिरिक्त पीड़ित लड़की के इलाज का खर्च सरकार की तरफ किया जाएगा।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mohan Lal Badoli’s Big Statement : कांग्रेस को कुछ समय की खुशी, कल सुबह …; ये बोल गए मोहनलाल बडोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…

13 mins ago

Haryana CM Face: ‘…जो सीएम बनेगा उससे पूछिए’, चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…

21 mins ago

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान, मरने से पहले बनाई वीडियो

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…

56 mins ago

Haryana Exit Polls : करवट लेने जा रही प्रदेश की राजनीति, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकी सबकी निगाहें

प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…

59 mins ago