देश

Samruddhi Expressway Accident : ठाणे में देर रात हुए हादसे में 17 मजदूरों की मौत

India News (इंडिया न्यूज़), Samruddhi Expressway Accident, महाराष्ट्र : ठाणे जिले में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है जिसमें काफी जानी नुकसान हो गया। जी हां, यहां शाहपुर के पास सरलांबे में हाईवे पर पुल निर्माण के दौरान एक गार्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई जिस कारण 17 मजदूरों की मौत हो गई।

आपको जानकारी दे दें कि हाईवे पर रात 1.30 बजे के आसपास गार्डर मशीन 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। इसके नीचे अब भी कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल यहां रेस्क्यू जारी है और भी लोगों की अभी दबे होने की आशंका है।

शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में हुए क्रेन हादसे में श्रमिकों की मौत पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के तीसरे चरण के दौरान एक क्रेन के पुल के स्लैब (पट्टी) पर गिर जाने से 17 श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने कहा, “कुछ लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं और उन्हें ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : Haryana Violence Live Updates : नूंह में हालात खराब, अब तक 5 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें : SFJ Chief Pannu Threat : डबवाली में SDM ऑफिस के बाहर खालिस्तानी झंडा लहराया मिला

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting Date : 4 अगस्त को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

21 mins ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

1 hour ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

2 hours ago

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त तवा बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत…

2 hours ago

Ambala: अंबाला में मिली विवाहिता की निर्वस्त्र लाश, तलाक केस के बीच हत्या की आशंका

India News Haryana, Ambala: प्रदेश के अंबाला जिले में एक 29 वर्षीय महिला मोनिका का…

2 hours ago