देश

Sonipat Road Accident : बेटे की शादी का कार्ड देने जा रही 2 महिलाओं की मौत

India News (इंडिया न्यूज), Sonipat Road Accident, चंडीगढ़ : हरियाणा के सोनीपत में सोमवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी सामने आई है कि ये दोनों महिलाएं आपस में ननद भाभी थी। हादसे के बाद से ड्राइवर कार समेत फरार है। एक साथ दो मौतों से शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गई हैं।

बेटे की शादी के कार्ड देने गए हुए थे

जानकारी के अनुसार दिल्ली जहांगीरपुरी निवासी रमेशचंद के बेटे की शादी 11 जून को तय है। इसको लेकर उसकी पत्नी जगतारा (43) और ननद गायत्री (58) निवासी मुकंदपुर दिल्ली के साथ सोनीपत के प्रीतमपुरा गांव में रह रहे मुकेश के घर पर बेटे की शादी का कार्ड देने आई थी।

वापसी के दौरान जब वे लौट रही थी तो दिल्ली-करनाल नेशनल हाईवे 44 की टीडीआई कुंडली के सामने दिल्ली की तरफ से आई एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने जगतारा व सावित्री को जोरदार टक्कर दे मारी। दोनों को गंभीरावस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : India Corona Update : देश में 405 नए केस, 4 मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Ambala Visit : राहुल गांधी ट्रक से अंबाला पहुंचे, ऐतिहासिक मंजी साहिब गुरुद्वारे में शीश निवाया

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

13 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

30 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

35 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

50 mins ago