इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में 25वें युवा महोत्सव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि भारत के पास दो असीम ताकत डेमोग्राफी व दूसरी डेमोक्रेसी है। उन्होंने कहा कि जिस देश के पास जितनी युवा शक्ति होती है, उसकी क्षमताओं को उतना ही व्यापक माना जाता है।
प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के युवा में टेक्नालॉजी का चार्म है तो लोकतंत्र की चेतना भी है। भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज मानती है। पीएम ने पुन: कहा कि 2022 भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती भी है। आज भारत के पास 50 हजार से अधिक स्टार्टअप्स का मजबूत इकोसिस्टम भी मौजूद है।
पीएम ने कहा कि हम इसी वर्ष अरबिंदो की 150वीं जयंती मना रहे हैं और इस वर्ष महाकवि सुब्रमण्य भारती की भी 100वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि इन दोनों का पुडुचेरी से हमेशा खास रिश्ता रहा है। वहीं इससे पहले पीएम ने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं महान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन हमेशा राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित रहा।
Also Read: PM Modi Security Breach Update News सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय कमेटी गठित
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…
चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…
परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…