देश

Earthquake In Morocco : मोरक्को में तेज भूकंप, 296 लोगों की मौत

  • भूकंप में 150 से ज्यादा लोग घायल भी हुए

India News (इंडिया न्यूज़), Earthquake In Morocco, रबात/माराकेश : अफ्रीकी देश मोरक्को में इतना तेज भूकंप आया कि इसने कई लोगों की जान ले ली। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार 296 लोग अकाल मौत का ग्रास बन चुके हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि भूकंप कल देर रात आया और इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि स्थानीय समयानुसार भूकंप रात 11 बजकर 11 मिनट पर आया और इसका केंद्र मार्राकेश से 44 मील (71 किमी) दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई पर था। बता दें कि इस भूकंप में 150 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

  • ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा

कई सेेकेंड तक रहे भूकंप के झटके

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक सेंट्रल मोरक्को बुरी तरह भूकंप की चपेट में आया है। भूकंप कई सेकेंड तक रहा। जैसे ही भूकंप आया तो लोग घबराकर अपने-अपने घरों से भागने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके 20 सेकंड तक महसूस किए गए। जलजले के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली की कटौती भी हो गई है। रॉयटर्स के मुताबिक 296 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक, सहायता का दिया भरोसा

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक जताया। उन्होंने एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल के नुकसान से अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैंघायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

22 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

39 mins ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

40 mins ago

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

1 hour ago